back to top

यूजीसी ने दूरस्थ कार्यक्रमों के लिए एहतियात बताए

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों के संबंध में कुछ एहतियात जारी किए हैं जिसमें कोर्स की अवधि का अनुपालन करना, सुविधा केंद्र (फ्रैंचाइजिंग) समझौता नहीं करना तथा सभी तरह गतिविधियों को क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र के दायरे में सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने जारी नोटिस में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) कार्यक्रमों में दाखिला लेने से पहले छात्रों के लिए कुछ एहतियात बताते हुए कहा, कृपया यह सुनिश्चित करें कि यूजीसी की डिग्री संबंधी विशिष्टताओं और संशोधनों के अनुरूप जारी अधिसूचना के तहत जिस डिग्री कार्यक्रम में दाखिला ले रहे हैं, उसकी न्यूनतम अवधि, नामावली और पात्रता का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, यह भी सुनिश्चित करें कि उच्च शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला, काउंसलिंग सत्र, सम्पर्क कार्यक्रम, कार्यक्रम निष्पादन और परीक्षा सहित सभी गतिविधियां उसके क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र के दायरे में है। नियमों के तहत कोई भी केंद्रीय, राज्य, निजी या डिम्ड टू बी युनिवर्सिटी किसी निजी कोचिंग संस्थान के साथ मुक्त एवं दूरस्थ या आनलाइन माध्यम से कोर्स संचालित करने के लिए सुविधा केंद्र (फ्रैंचाइजिंग) समझौते के तहत कोर्स पेश नहीं कर सकती है।

जैन ने कहा, कृपया यह सुनिश्चित करें कि दाखिला प्रक्रिया उच्च शैक्षणिक संस्थानों के जरिए पारदर्शी ढंग से हो। शिक्षार्थियों को संस्थान की वेबसाइट पर दी गई जानकारी की पुष्टि करने का सुझाव दिया जाता है। अगर किसी तरह की कमी दिखाई दे तब यूजीसी को इसकी जानकारी दे ताकि प्रावधानों के तहत जरूरी दंडात्मक कार्रवाई की जा सके। सचिव ने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आयोग ने निर्णय किया है कक इस वर्ष संशोधित अकादमिक सत्र को 12 महीने का रखा जाएगा जो सितंबर-अक्तूबर 2020 और फरवरी-मार्च 2021 से शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...