back to top

राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

कानपुर । कानुपर में चंदारी रेलवे स्टेशन के निकट नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान श्याम निवासी मोहम्मद लतीफ और सुजातगंज निवासी मोहम्मद सईम के रूप में की गई है जिन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है और दावा किया कि घटना के समय आरोपी काफी नशे में थे।

सहायक सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) विवेक वर्मा ने बताया कि को बताया कि मंगलवार को राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना मिली जिससे ट्रेन के एसी श्रेणी के तीन डिब्बे- बी-2, बी-5 और बी-6 की खिड़कियों के शीशे टूट गए। वर्मा ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद आरपीएफ ने जांच शुरू कर और गहन अभियान के बाद लतीफ और सईम को पकड़ लिया जिन्होंने शराब के नशे में ट्रेन पर पथराव करने का जुर्म कबूला।

उन्होंने बताया कि अधिकारी इन आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि का पता लगा रहे हैं और साथ ही पथराव की अन्य घटनाओं में भी इनके संलिप्त का पता लगा रहे हैं। आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि इस घटना के मद्देनजर, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।अधिकारियों के मुताबिक, हाल के महीनों में कानपुर सेंट्रल और चंदारी के बीच ट्रेनों पर पथराव की कई घटनाएं दर्ज की गई हैं।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...