back to top

अयोध्या जिला जेल से रेप व हत्या के प्रयास के आरोपी दो बंदी फरार, जेल अधीक्षक समेत 7 निलंबित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिला जेल से दो विचाराधीन बंदी फरार हो गए, जिनमें एक बलात्कार और दूसरा हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप में बंद था। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बंदियों ने बैरक में लगी लोहे की ग्रिल काटी, इसके बाद जेल परिसर के पीछे उस हिस्से से बांस के सहारे चारदीवारी फांदकर फरार हो गए, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नहीं थी। फरार बंदियों की पहचान गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरी (निवासी मुसाफिरखाना, अमेठी) और शेर अली (निवासी सुल्तानपुर) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है और फरार बंदियों की तलाश के लिए तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि जेल के पिछले हिस्से में हरियाली अधिक होने और निगरानी की कमी का फायदा उठाकर दोनों बंदी भागने में सफल रहे।

मामले को बेहद गंभीर मानते हुए डीजी जेल पीसी मीणा ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा, जेलर जेके यादव और डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक हेड जेल वॉर्डर और तीन जेल वॉर्डरों को भी सस्पेंड किया गया है। इस तरह कुल 7 अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरी है।

प्रकरण की जांच के लिए डीआईजी जेल ए के मैत्रेय अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहीं, कुछ ही देर पहले जिलाधिकारी निखिल टीकाराम और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी जिला कारागार पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, वहीं जेल की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा भी शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...