back to top

यूटा में गोलीबारी में दो अधिकारी घायल, संदिग्ध हमलावर की मौत

साल्ट लेक सिटी (अमेरिका)। यूटा में साल्ट लेक काउंटी जेल के बाहर शनिवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में दो न्यायिक अधिकारी घायल हो गए और संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि एक अधिकारी की आंख और एक अधिकारी के गाल में गोली लगी।

उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों अधिकारी शेरिफ के सहायक हैं। साल्ट लेक काउंटी शेरिफ रोजी रिवेरा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जिस अधिकारी की आंख में चोट लगी है, उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है और उसका ऑपरेशन हो रहा है। रिवेरा ने कहा, हमें भरोसा है, वह ठीक हो जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि जिस अधिकारी के गाल में गोली लगी है, उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। रिवेरा ने कहा कि संदिग्ध की आयु करीब 30 वर्ष थी और विभाग को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, हमें यह नहीं पता कि उसने यह हमला क्यों किया। संदिग्ध के पास हथियार था और उसने जेल के बाहर शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे गोलियां चलाईं। रिवेरा को यह जानकारी नहीं है कि अधिकारियों ने भी संदिग्ध पर जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की या नहीं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...