back to top

करोड़ों रुपये की चरस के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

बहराइच। भारत-नेपाल बॉर्डर रूपईडीहा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और लखनऊ के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के संयुक्त दल ने नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही 31.37 किलोग्राम चरस जब्त की और दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

इस चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये है। एसएसबी 42वीं वाहिनी के उप कमांडेंट (कार्यवाहक प्रभारी कमांडेंट) शैलेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर लखनऊ के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एसएसबी रूपईडीहा के संयुक्त दल द्वारा बुधवार देर रात नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे टाटा विंगर वाहन की तलाशी ली।

कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान वाहन में सवार नेपाली जिले डांग निवासी ज्ञान चंद और तिलक प्रसाद के कब्जे से 31.37 किलोग्राम चरस बरामद हुई। नेपाली नागरिक ज्ञान चंद वर्तमान समय में हरियाणा के पंचकूला में रह रहा है। माना जा रहा है कि नेपाल से तस्करी कर लाई गई चरस हरियाणा ले जाई जा रही थी।

उन्होंने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। जब्त की गई सारी चरस की कीमत करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये आंकी गई है। संयुक्त दल ने बरामद चरस, वाहन और पकड़े गए दोनों आरोपी चरस तस्करों को लखनऊ के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम के हवाले कर दिया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...