back to top

बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के इंद्रावती क्षेत्र के तहत आने वाले जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि इंद्रावती नदी क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह लगभग नौ बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई और सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया, क्षेत्र में सुबह से रुक रुक कर गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान की संभावना है। क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

मन का विश्वास है मातृभाषा: एसबीआई लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजभाषा बैठक संपन्न

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की तिमाही बैठक...

जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प के सामने होगी वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की परीक्षा

मुंबई। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच...

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी...

मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार

मंगल पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी मंगल पाठ का...

सामाजिक सच्चाइयों का आईना दिखाएगी वर्टिकल सीरीज ‘शीन’ : प्रदीप श्रीवास्तव

डिजिटल दुनिया में उनके रिश्तों की जटिलताओं को दशार्या जाएगालखनऊ। इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस प्र.लि. और चिराग भसीन प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बनने वाली...

तिलकनगर से श्याम भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए रवाना

40 भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए जा रहीलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन...

नन्हे कदमों ने जगाई स्वच्छता की अलख

लिटिल चैम्प्स के 15वें वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों का उत्साह लखनऊ। स्वच्छता का संदेश देती नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर...

रमजान मुबारक: तरावीह का पहला दौर मुकम्मल

मुल्क में अमन की हुई दुआलखनऊ। रमजान मुबारक के महीने में सोमवार को तरावीह का पहला दौर मुकम्मल हुआ। ऐशबाग ईदगाह जामा मस्जिद, करामत...

पृथ्वीनाथ भार्गव की कलाकृतियों से नए कलाकारों ने सीखा

प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित मोनोग्राफ का विमोचनलखनऊ। वरिष्ठ कलाकार प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव की 114 कलाकृतियां राज्य ललित कला अकादमी...