back to top

झांसी मेडिकल कॉलेज में दो और बच्चों की मौत, अब तक 17 की जा चुकीं जानें

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के नवाबाद थानाक्षेत्र स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में 15 नवंबर की रात आग लगने की घटना के बाद बचाये गए 39 नवजात शिशुओं में से शनिवार को दो और बच्चों की मौत होने के बाद अब मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर ने रविवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि 15 नवंबर (शुक्रवार) की रात एसएनसीयू (बच्चा वार्ड) में आग लगने के बाद बचाये गए 39 बच्चों में से शनिवार को दो और बच्चों की मौत गई जिससे उक्त घटना में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को मृत दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें बच्चों की मौत की वजह बीमारी से होने की पुष्टि हुई है, शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों बच्चों का जन्म के समय वजन आठ सौ ग्राम था और एक बच्चे के दिल में छेद भी था। इस बीच, कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद तनुज पुनिया झांसी जायेंगे और घटनास्थल का दौरा करने के बाद उन पीड़ित परिवारों से भेंट करेंगे, जिनके नवजात शिशुओं की मौत इस हादसे में हुई है।

यह भी पढ़े : फिक्की भारतीय खो-खो महासंघ को इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड से करेगा सम्मानित

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...