back to top

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतकंवादी मारे गए हैं और एक स्थानीय आतंकवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया। माना जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी हैं। इस दौरान एक आम नागरिक की भी मौत हो गई।

पुलिस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जिले के लालपोरा इलाके में बृहस्पतिवार की शाम घेराव करके तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं और मौके से फरार हो गए। इसमें दो लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति, आबिद अहमद मीर की शुक्रवार को सुबह मौत हो गई।

वहीं दूसरे व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जाती है। प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रात भर इलाके को घेरे रखा और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने आतंकवादियों को समर्पण करने का अवसर दिया लेकिन लश्कर के सदस्यों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। रात में अंधेरे के कारण कार्रवाई रोक दी गई और पूरे इलाके की पुख्ता घेराबंदी की गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को तड़के अभियान फिर से शुरू हुआ और सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान समर्पण का अवसर दिए जाने पर एक आतंकवादी ने घायल अवस्था में अपने हथियार डाल दिए। उसकी पहचान पोम्पोर जिला निवासी कंवर सुल्तान मीर के रूप में हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार, दोनों पाकिस्तानी हैं। उन्होंने बताया कि तीनों प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि मौके से भड़काऊ सामग्री, हथियार आदि बरामद हुए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने टीम को अभियान की सफलता पर बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...