back to top

बैंक कार्ड से ठगी के मामले में एसबीआई के पूर्व सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार

नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा इकाई ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व सहायक प्रबंधक सहित दो लोगों को 40 लाख रुपए से अधिक की ठगी की 12 घटनाओं के मामले में गिरफ्तार किया है। पश्चिमी उप्र एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि बल की नोएडा इकाई ने एसबीआई कार्ड से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एसबीआई कार्ड के पूर्व सहायक प्रबंधक अभिषेक चंद्रा और विक्रांत कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से ठगी के कई मामले सामने आ रहे थे। एसबीआई कार्ड की तरफ से इस संबंध में लखनऊ स्थित एसटीएफ के मुख्यालय में शिकायत की गई, जिसके बाद नोएडा एसटीएफ के क्षेत्रीय इकाई प्रमुख अक्षय त्यागी ने जांच शुरू की। जांच के दौरान चंद्रा और चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि एसबीआई कार्ड की तरफ से इस संबंध में गाजियाबाद के थाना कविनगर में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था
नारायण के अनुसार चंद्रा एसबीआई के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के दस्तावेजीकरण से संबंधित काम देखता था। वह 2017 से इस पद पर था और उसे लापरवाही के एक मामले में जुलाई 2021 में बर्खास्त कर दिया गया था जिसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त विक्रांत के साथ मिलकर एसबीआई कार्ड से धोखाधड़ी का काम शुरू कर दिया।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...