back to top

बिकरू पुलिस मुठभेड़ में वांछित दो अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण

कानपुर। बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश में पुलिस दबिश के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित दो इनामी अभियुक्तों ने बुधवार को कानपुर देहात जिले की विशेष अदालत में आत्मसर्मपण कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी के मुताबिक अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ब्रजेश श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि बिकरू कांड के आरोपी विष्णु पाल सिंह उर्फ जिलेदार (ग्राम प्रधान) और शिवम दुबे ने कानपुर देहात जिले की विशेष अदालत(उप्र डकैत-प्रभावित क्षेत्र) के समक्ष आत्मसर्मपण कर दिया। इन दोनों पर पचास हजार रूपए का इनाम घोषित था।

श्रीवस्तव ने बताया कि इन दोनों की रिमांड हासिल कर पुलिस बिकरू कांड को लेकर पूछताछ करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि दस दिन पहले उप्र एसटीएफ ने शिवम के पिता बाल गोविंद को चित्रकूट के कर्वी इलाके से गिरफतार किया था। बाल गोविंद की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस शिवम और विष्णुपाल की तलाश में थी।

दो तीन जुलाई की रात चौबेपुर के बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर दुबे और उसके साथियों ने गोलियां बरसाकर एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। कुछ दिनों बाद विकास दुबे भी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में मारा गया था।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...