back to top

संकट को अवसर में बदलने का करें प्रयास : केशव प्रसाद मौर्य

-प्रयागराज के विभिन्न वर्गों व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ उपमुख्यमंत्री ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लोगों को समय और परिस्थिति के अनुसार अपनी जीवन शैली बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट को सभी लोग अवसर में बदलने का प्रयास करें। मौर्य मंगलवार को प्रयागराज के विभिन्न वर्गों व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी को बनाए रखने के साथ समस्याओं का यथा संभव समाधान हर हाल में किया जाएगा। सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है और हर जरूरी कदम सरकार द्वारा उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को समझ रही है और पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के साथ खड़ी है। प्रवासी मजदूरों को काम व रोजगार देने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोई प्रवासी मजदूर चोरी छिपे अपने घर न जाये। यदि कोई सीधे अपने गांव में पहुंच रहा है, तो पंचायतों के प्रतिनिधि व समितियों के लोग प्रशासन को तत्काल सूचित करें, ताकि समय से जरूरी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि श्रमिको के साथ सहज व्यवहार किया जाए। मौर्य ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज करने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप हमें जन से लेकर जग की नीति पर चलना है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियां भी चालू की जा रही हैं। विदेशी कंपनियों को भी उत्तर प्रदेश में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग 2 गज की दूरी का पालन जरूर करें। भारी संख्या में कुशल व अकुशल प्रवासी मजदूर आ रहे हैं इसलिए गांव को संक्रमण से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है और इसमें जन सहयोग की प्रबल आवश्यकता है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रयागराज के उद्यमियो ने बताया कि फैक्ट्री बंद होने पर विद्युत का जो फिक्स्ड चार्ज लगाया जा रहा है, उसको माफ करने पर विचार किया जाए। मौर्य ने कहा कि जिन औद्योगिक संस्थानों को चालू किया जा रहा है, उनमें प्रवासी स्पेशलिस्ट कामगारों से मदद ली जा सकती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रयागराज व्यापार मंडल, बिल्डर्स एसोसिएशन, इंडस्ट्री एसोसिएशन, आईटी सेक्टर के लोगों, बिजली एसी व प्लंबर की दुकानों के लोगों, ऑटोमोबाइल एसोसिएशन एट्रांसपोर्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के व्यापारियों, सीमेंट, सरिया, कपड़ा व कास्मेटिक की दुकानों के लोगों, फर्नीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री से वार्ता करते हुए अपनी समस्याएं बतायी। मौर्य ने कहा कि सभी की समस्याओं का संज्ञान लिया गया है और सरकार द्वारा इस संबंध में गाइडलाइन का पालन करते हुए सकारात्मक व सार्थक हल निकालने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

यूपीएसआईडीसी द्वारा औद्योगिक इकाइयों पर बढ़ाए गए मेंटेनेंस चार्ज को कम करने का भी अनुरोध उद्यमियों ने किया गया। निजी क्षेत्र के बिल्डरों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे। प्लंबरिंग, एसी व बिजली के सामान की दुकाने खोलने का भी अनुरोध किया गया। उपमुख्यमंत्री ने सभी लोगों के सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि सभी लोगों की समस्याओं का कोई न कोई सार्थक व सकारात्मक हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...