back to top

ट्रस्ट की बैठक 19 को, मंदिर निर्माण की तारीख का हो सकता है ऐलान

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा उसकी देखरेख के लिए बनाए गए ट्रस्ट ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ की पहली बैठक 19 फरवरी को दिल्ली में बुलाई गई है। जानकारी के मुताबिक, बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष का चुनाव किए जाने की योजना है।

बाबरी एक्शन कमेटी, राम मंदिर निर्माण से जुड़े हुये एन जी ओ ,भाजपा सहित सभी राजनीतिक दल तो अपनी राजनीति और रोजी रोटी को बनाये रखने के लिये मंदिर निर्माण के स्थान पर मुद्दा जीवंत बना। ट्रस्ट के दिल्ली ऑफिस में यह बैठक शाम को पांच बजे रखी गई है। बैठक में दो अतिरिक्त सदस्यों का चुनाव भी किया जा सकता है। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण कब से शुरू करना है, इसे लेकर भी ट्रस्ट की बैठक में घोषणा की जा सकती है।

सूत्रों की मानें तो आगामी रामनवमी (2 अप्रैल) या अक्षय तृतीया (26 अप्रैल) से राम मंदिर का निर्माण शुरू करने पर सहमति बन सकती है। आपको बता दें कि इसी महीने केन्द्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट बनाने के लिए मंजूरी दी थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार, सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन का प्रस्ताव पारित किया है।

उन्होंने बताया था कि यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान श्रीराम की तीर्थस्थली पर भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित विषयों पर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा। गौरतलब है कि ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट में कुल 15 सदस्यों को शामिल किया गया है।

ट्रस्ट में अयोध्या केस में लंबे समय से हिंदू पक्ष की पैरवी करने वाले के. परासरण को ट्रस्टी बनाया गया है। पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे पुरस्कारों से सम्मानित पराशरण के अलावा इस ट्रस्ट में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, जगद्गुरु माधवाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ जी महाराज, युगपुरुष परमानंद जी महाराज और स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज भी शामिल हैं।

साथ ही अयोध्या राज परिवार के बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, होम्योपैथी के डॉक्टर और आरएसएस के अवध प्रांत के प्रांत कार्यवाह डॉ. अनिल कुमार मिश्र, १९८९ के राम मंदिर आंदोलन में पहली ईंट रखने वाले ‘पहले कारसेवक’ कामेश्वर चौपाल, निमोर्ही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास भी ट्रस्ट में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...