back to top

ट्रंप ने मोदी से फोन पर दीं दिवाली की शुभकामनाएं , पीएम मोदी ने एक्स पर कहा धन्यवाद

नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत और अमेरिका दोनों ही दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहेंगे और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहेंगे। ट्रंप की ओर से यह फोन ऐसे वक्त में किया गया है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद भारत ने कहा कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा राष्ट्रपति ट्रंप आपके फोन करने और दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। रोशनी के इस पर्व पर दोनों महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एकजुट रहें। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान पाकिस्तान पर चर्चा नहीं हुई। मोदी और ट्रंप के बीच 16 सितंबर के बाद से फोन पर हुई यह तीसरी बातचीत है जिसकी सार्वजनिक रूप से जानकारी दी गयी है।

दोनों नेताओं के बीच फोन पर यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने और अन्य मुद्दों को लेकर अमेरिका&भारत संबंधों में तल्खी है इसमें भारत के रूसी तेल की खरीद पर अमेरिका द्वारा लगाया 25 प्रतिशत शुल्क भी शामिल है। ट्रंप ने मंगलवार रात को दिवाली समारोह का आयोजन किया जिसमें अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा और कई प्रमुख भारतीय मूल के व्यापारिक नेता शामिल हुए।

समारोह में अपने संबोधन में ट्रंप ने फिर से अपना यह दावा दोहराया कि भारत रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को एक महान नेता और मित्र बताया और भारत&पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए अपनी व्यापार&केंद्रित कूटनीति का भी जिक्र किया। ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने के बाद से भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में तनाव है। भारत ने अमेरिकी कार्वाई को अनुचित अपारदर्शी और अविवेकपूर्ण बताया है।

अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर ने दो सप्ताह पहले नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। बैठक के बाद गोर ने कहा था कि अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। गोर ने विदेश मंत्री एस- जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी से भी बातचीत की थी।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...