back to top

शाम पांच बजे ताजमहल पहुंचेंगे ट्रंप, स्वागत के लिए आगरा सजधज कर तैयार

आगरा। गोलचक्करों पर अभिनंदन वाले बड़े बड़े होर्डिंग और अमेरिकी एवं भारतीय झंडों के साथ ही आगरा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए तैयार है जहां अमेरिकी राष्ट्रपति शाम को शाहजहां और मुमताज महल के प्रेम की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचेंगे।

ट्रंप के आगरा आने से कुछ घंटे पहले सुरक्षा कारणों से ताजमहल में सैलानियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। ट्रंप की इस यात्रा के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर समेत कई अमेरिकी अधिकारी भी होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के यहां आने पर परंपरा के अनुरूप शहर के महापौर उन्हें चांदी की चाबी भेंट करेंगे।

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया ट्रंप शाम सवा पांच बजे ताज महल परिसर पहुंचेंगे और करीब एक घंटा यहां रुकेंगे। लोग सुबह ताज महल देख सकते हैं लेकिन टिकट पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक ही जारी किए जाएंगे। इसके बाद परिसर को ट्रंप की यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के मद्देनजर खाली करा दिया जाएगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के प्राधिकारियों ने ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज महल की कब्रों को मिट्टी के लेप से चमकाया है। ताजमहल के परिसर में संगमरमर और चूनापत्थर को साफ किया जा रहा है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की मौत के बाद उनकी याद में 17वीं शताब्दी में ताजमहल बनवाया था। इसका निर्माण करीब 20 वर्षों में पूरा हुआ था।

ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के दौरे के मद्देनजर न केवल ताजमहल बल्कि पूरे आगरा शहर में भी तैयारियां की गई हैं। गुजरात के अहमदाबाद में नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के साथ नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद ट्रंप सोमवार शाम को आगरा आएंगे।

आगरा के संभागीय आयुक्त अनिल कुमार ने बताया, हम पूरी तरह से तैयार हैं। खेरिया हवाईअड्डे पर संभवत: चार बजकर 30 मिनट पर ट्रंप के आगमन के समय सैंकड़ों कलाकार मयूर नृत्य प्रस्तुत करेंगे। आगरा के जिलाधिकारी सिंह ने बताया उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया हवाई अड्डे पर ट्रंप का स्वागत करेंगे। लेकिन वे उनके साथ ताजमहल नहीं जाएंगे। उन्हें विदा करने के लिए भी दोनों हवाई अड्डे पर होंगे। ट्रंप के पहले भारत दौरे के मद्देनजर शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है।

जिलाधिकारी के अनुसार ट्रंप सोमवार को शाम सवा पांच बजे ताजमहल परिसर में पहुंचेंगे। आगरा में ट्रंप परिवार सूर्यास्त से पहले का एक घंटे का समय व्यतीत करेगा। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अधिकारियों ने बताया कि कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस, अर्द्धसैनिक बल तथा अन्य बल शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के अलावा अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के अधिकारी भी तैनात रहेंगे।

आगरा आयुक्त ने कहा कि हवाई अड्डे से ताजमहल के बीच ट्रंप की 13 किलोमीटर की यात्रा के दौरान रास्ते में हजारों कलाकार विशेष प्रस्तुति के साथ उनका स्वागत करेंगे। शहर के हवाई अड्डे तथा ताजमहल के पास सड़कों और चौराहों पर ट्रंप के स्वागत के वास्ते बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। रास्ते में आने वाले प्रसिद्घ माल रोड पर लगे एक होर्डिंग पर लिखा है संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति महामहिम डोनाल्ड जे ट्रंप का कृष्ण की भूमि पर आगमन पर हार्दिक स्वागत।

इसके साथ ही ट्रम्प की एक तस्वीर लगी है जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास खड़े हैं। संबंधित एक अन्य बिलबोर्ड में दोनों नेता हाथ मिलाते दिखते हैं और इस पर लिखा है, पवित्र नदियों-यमुना और गंगा की भूमि पर स्वागत। इसी तरह के एक अन्य बिलबोर्ड पर लिखा है, कला एवं शिल्प की समृद्ध विरासत की भूमि पर स्वागत। ट्रंप के यहां आने पर आगरा के महापौर नवीन जैन परंपरा के अनुरूप उन्हें चांदी की चाबी भेंट करेंगे।

रविवार को जैन ने संवाददाताओं को बताया, यहां की परम्परा रही है कि जब भी कोई अतिविशिष्ट व्यक्ति शहर में आता है तो उसे प्रतीक स्वरूप शहर की चाबी भेंट की जाती है जिसका उद्देश्य यह होता है कि आप शहर का ताला खोलकर प्रवेश कीजिए। उन्होंने बताया, ट्रंप को दी जाने वाली चाबी एक फुट लंबी है और इसके निर्माण में 600 ग्राम चांदी का इस्तेमाल हुआ है, जिस पर ताजमहल की आकृति बनी हुई है। भाषा मनीषा वैभव वैभव 2402 1019 आगरा नननन

RELATED ARTICLES

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया अवलोकन

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में वीरता, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का...

स्वितोलिना ने शिनयू को हराकर आकलैंड में अपना 19वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता

वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड)। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रविवार को आकलैंड में खेले गए एएसबी क्लासिक में जीत के साथ करियर का 19वां डब्ल्यूटीए टूर...

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत शौर्य यात्रा का नेतृत्व

सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा’ का नेतृत्व किया। यह गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर की रक्षा...

भांगड़े और गिद्दा संग कल मनेगा लोहड़ी पर्व का जश्न, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी…, सुंदर मंदरिए होय तेरा कौन विचारा… दुल्ला भट्टी वाला जैसे एक से बढ़कर एक परम्परागत गीतों पर...

सागा आफ स्टोरीज में मंच पर दिखी पांच कहानियां

बौद्ध संस्थान में आयोजित भव्य मंच प्रस्तुति सागा आॅफ स्टोरीजलखनऊ। डोरेमी क्लब ने अपने विंटर थिएटर वर्कशॉप के दूसरे सीजन का सफल समापन आज...

कला जगत की अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं

फिल्मी अभिनेताओं की कॉमेडी और मिमिक्री कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जे.पी.एस.स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के...

सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं हुनरमंद 35 हस्तियां

महिलाओं के लिये प्रेरक रही आजीविका विकास कार्यशालातोशानी, मंजरी, रितु, शुभांगी व अनिता ने बताये व्यावसायिक गुर लखनऊ। लेट्स गिव होप फाउण्डेशन की ओर से...

लखनऊ: चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग तैयार कर रहा अपना जवाब

लखनऊ। राजधानी के चिड़ियाघर को कुकरैल नाइट सफारी शिफ्ट करने के लिए वन विभाग अपना जवाब तैयार कर रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में...

उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनीं पूनम कनवाल

सचिव राजेश्वरी रावत और कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी बनींलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में संचालित उत्तराखण्ड महिला स्वयंसहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तराखण्ड...