back to top

ईरान युद्ध के कारण यात्रा स्थगित होने के बाद ट्रंप मई में चीन की यात्रा करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग के साथ पुनर्निर्धारित शिखर वार्ता में भाग लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ ने यह जानकारी दी।ट्रंप इससे पहले इस माह के अंत में चीन की यात्रा करने वाले थे लेकिन उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्ध के कारण यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

ट्रंप की ‘बहुप्रतीक्षित’ चीन यात्रा की घोषणा करते हुए ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस वर्ष वॉशिंगटन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी पेंग लीयुआन की मेजबानी करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों नेताओं ने युद्ध को समाप्त करने की शर्त पर बैठक को पुनर्निर्धारित किया, इस पर लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति और शी के बीच बैठक को पुनर्निर्धारित करने के विषय में कोई चर्चा नहीं हुई थी।

लेविट ने कहा, राष्ट्रपति शी यह समझते हैं कि इस समय पूरे क्षेत्र में मौजूदा हालात के मद्देनजर राष्ट्रपति (ट्रंप) का उपस्थित रहना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक स्थगित करने के अनुरोध को समझा और स्वीकार किया। इसीलिए अब हमारी बैठक हो रही है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या मई में होने वाली बैठक तक युद्ध समाप्त हो जाएगा, तो लेविट ने कहा,जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हमने हमेशा लगभग चार से छह सप्ताह का अनुमान लगाया है।ट्रंप और शी की अक्टूबर में दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित ‘एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग’ शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी।

पिछले हफ्ते ‘ओवल ऑफिस’ (व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति का कार्यालय) में आयरलैंड की प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह महीने के अंत के बजाय पांच या छह सप्ताह बाद चीन जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी चीन यात्रा का समय पुनर्निधारित कर रहे हैं।

ट्रंप ने कहा, हम चीन के साथ काम कर रहे हैं, उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। मैं राष्ट्रपति शी से मिलने को लेकर आशान्वित हूं। मुझे लगता है कि वह भी मुझसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त रूप से हमला किया था इस पर इस्लामी राष्ट्र ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी के देशों को भी निशाना बनाया है।

RELATED ARTICLES

भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

वाशिंगटन।अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने अमेरिकी सांसद सारा एल्फ्रेथ से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार तथा निवेश में सहयोग को...

पश्चिम एशिया संकट: पूर्वी भारत से निर्यात प्रभावित, माल ढुलाई भाड़ा 80 प्रतिशत तक बढ़ा,कोलकाता बंदरगाह पर सैकड़ों कंटेनर फंसे

कोलकाता। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण यूरोप जाने वाले सामान की ढुलाई की लागत (भाड़ा) में 60 से 80 प्रतिशत तक की...

जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी: मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएम ने लोगों से कहा, चिंता मत करिए, आपकी समस्या पर सुनिश्चित कराएंगे...

फ्रांस में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे डॉ. एस. जयशंकर

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर गुरुवार से शुक्रवार तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह साझेदार देशों के...

पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, पीएनजी और हवाई कनेक्टिविटी विस्तार को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि देशभर में ईंधन...

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...