back to top

एच-1बी वीजा पर बोले ट्रंप- अमेरिका को दुनियाभर से प्रतिभाएं लानी होंगी

 न्यूयॉर्क।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एच-1बी वीजा कार्यक्रम का बचाव करते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि अमेरिका को दुनिया भर से प्रतिभाओं को लाना होगा क्योंकि देश में ‘‘कुछ खास प्रतिभाएं’’ नहीं हैं। ट्रंप ने साक्षात्कार में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

उनसे पूछा गया था कि क्या एच-1बी वीजा का मुद्दा उनके प्रशासन के लिए एक बड़ी प्राथमिकता नहीं होगा। साक्षात्कारकर्ता ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अमेरिकी कामगारों का वेतन बढ़ाना चाहता है, तो देश में लाखों विदेशी कामगारों को नहीं आने दिया जा सकता।

जवाब में ट्रंप ने कहा, मैं सहमत हूं, लेकिन आपको प्रतिभाओं को भी लाना होगा।जब इंग्राहम ने कहा कि ‘‘हमारे पास बहुत प्रतिभाएं हैं’’, तो ट्रंप ने कहा, नहीं, आपके पास नहीं हैं। आपके पास कुछ खास प्रतिभाएं नहीं हैं। और लोगों को सीखना होगा।राष्ट्रपति ने कहा,आप लोगों को बेरोजगारी की कतार से हटाकर यह नहीं कह सकते कि ‘मैं तुम्हें किसी कारखाने में लगा दूंगा, हम मिसाइल बनाएंगे’।

उन्होंने कहा,जॉर्जिया में, उन्होंने अवैध प्रवासियों को खोजने के लिए छापे मारे। वहां दक्षिण कोरिया के लोग थे जिन्होंने जिंदगी भर बैटरी बनाईं। आप जानते हैं, बैटरी बनाना बहुत जटिल है। यह कोई आसान काम नहीं है, और बहुत खतरनाक भी है। बहुत सारे विस्फोट, बहुत सारी समस्याएं।ट्रंप ने कहा,उनके पास शुरुआती दौर में बैटरी बनाने और लोगों को यह काम सिखाने के लिए लगभग 500-600 लोग थे। खैर, वे चाहते थे कि वे देश से बाहर निकल जाएं।

उन्होंने कहा कि लेकिन आपको जरूरत पड़ेगी… मेरा मतलब है, मैं जानता हूं कि आप और मैं इस पर असहमत हैं।उन्होंने कहा,आप यूं ही नहीं कह सकते कि कोई देश आ रहा है, एक प्लांट बनाने के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने जा रहा है और उन लोगों को बेरोजगारी की कतार से हटाने जा रहा है जिन्होंने पांच साल से काम नहीं किया है, और वे मिसाइलें बनाना शुरू करने जा रहे हैं। यह इस तरह से काम नहीं करता।

ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम में दुरुपयोग की जांच के लिए व्यापक कार्रवाई शुरू की है। इस कार्यक्रम का उपयोग कंपनियां, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी कंपनियां, अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए करती हैं।भारतीय पेशेवर, जिनमें प्रौद्योगिकी कर्मचारी और चिकित्सक शामिल हैं, एच-1बी वीजा धारकों के सबसे बड़े समूह में शामिल हैं।

इस वर्ष सितंबर में, ट्रंप ने एच-1बी गैर-आप्रवासी वीजा कार्यक्रम में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक कदम के रूप में ‘‘कुछ गैर-आप्रवासी श्रमिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध’’ शीर्षक से एक घोषणा की थी।इस घोषणा के तहत, 21 सितंबर, 2025 के बाद दायर की गई कुछ एच-1बी याचिकाओं के साथ पात्रता की शर्त के रूप में एक लाख डॉलर का अतिरिक्त भुगतान होना आवश्यक है।

पिछले सप्ताह, ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा के दुरुपयोग की लगभग 175 जांच शुरू कीं, जिनमें कम वेतन, ऐसे कार्यस्थल जो मौजूद नहीं थे और कर्मचारियों की ‘बेंचिंग’ की प्रथा जैसी खामियां शामिल हैं।अमेरिका के श्रम विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था,अमेरिकी नौकरियों की रक्षा के हमारे मिशन के तहत, हमने 175 जांचें शुरू की हैं।

RELATED ARTICLES

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

आंगनबाड़ी केंद्र…अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की मजबूत नींव आंगनबाड़ी केंद्रों...

यमुना एक्सप्रेस-वे: उत्तर प्रदेश का उभरता हाई-वैल्यू मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल हब

फिल्म सिटी से फिनटेक सिटी तक, क्रिएटिव और डिजिटल इकोनॉमी का संगम... जापानी, कोरियन और सिंगापुर सिटी, निवेश से आगे टेक्नोलॉजी और वर्क कल्चर...