back to top

पॉर्न स्टार को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में ट्रंप ने अदालत से सजा रोकने की लगाई गुहार

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने एक पॉर्न स्टार को चुप रहने के लिए पैसे देने से जुड़े आपराधिक मामले में कार्यवाही रोकने और अगले महीने के लिए निर्धारित सजा सुनाने की प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का राज्य की अदालत से अनुरोध किया। इससे पहले, ट्रंप ने इस मामले में एक संघीय अदालत से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था, ताकि उनकी दोषसिद्धि को पलटा जा सके और अगले महीने निर्धारित सजा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का रास्ता खोजा जा सके।

ट्रंप के वकीलों ने मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश जुआन एम मर्चेन से 18 सितंबर के लिए निर्धारित ट्रंप को सजा सुनाने की तारीख को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का आग्रह किया, जबकि मैनहट्टन स्थित अमेरिकी जिला अदालत ने बृहस्पतिवार देर रात उनके इस अनुरोध पर विचार किया कि वह इस मामले को राज्य अदालत से अपने पास स्थानांतरित कर ले।

पूर्व राष्ट्रपति के वकीलों ने मैनहट्टन स्थित अमेरिकी जिला अदालत से न्यूयॉर्क शहर के इस आपराधिक मामले को अपने नियंत्रण में लेने का अनुरोध करते हुए दलील दी थी कि राज्य स्तरीय अभियोजन ने ट्रंप के संवैधानिक अधिकारों और राष्ट्रपति को मुकदमों से मिलने वाली छूट पर अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले का उल्लंघन किया है।

मैनहट्टन की एक अदालत ने अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में ट्रंप को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों के तहत मई में दोषी पाया था। एक संघीय न्यायाधीश ने मामले को संघीय अदालत में स्थानांतरित करने के ट्रंप के प्रयास को पिछले वर्ष खारिज कर दिया था, जिससे राज्य की अदालत में ट्रंप के खिलाफ ऐतिहासिक मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया था।

यह खबर पढ़े : अदन की खाड़ी में जहाज को निशाना बनाकर मिसाइल हमला, हूती विद्रोहियों पर संदेह

ट्रंप के वकीलों ने बृहस्पतिवार को दाखिल याचिका में कहा था कि 30 मई को दोषी ठहराए जाने के बाद मामले को संघीय अदालत में ले जाने से उन्हें इन आरोपों का विरोध करने के लिए स्थानीय शत्रुता से मुक्त, निष्पक्ष मंच मिलेगा। ट्रंप के वकीलों ने कहा था कि अगर मामला संघीय अदालत में ले जाया जाता है, तो वे फैसले को पलटने और मामले को खारिज करने का अनुरोध करेंगे।

इस बीच, उच्चतम न्यायालय द्वारा पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अभियोग के दायरे को सीमित करने का आदेश सुनाए जाने के मद्देनजर ट्रंप के वकील संघीय चुनाव में गड़बड़ी के मामले को खारिज करने के लिए भी न्यायाधीश से आग्रह करने की योजना बना रहे हैं। अमेरिका की संघीय सरकार ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद अमेरिकी संसद परिसर कैपिटल हिल में हुए दंगों के संबंध में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ शुक्रवार को नये सिरे से अभियोग दायर कर उन पर लगाए गए आरोपों को सीमित कर दिया।

दरअसल, उच्चतम न्यायालय ने पूर्व राष्ट्रपतियों को अभियोग से छूट होने के संबंध में हाल में एक फैसला सुनाया था, जिसके बाद नये सिरे से अभियोग दायर किया गया है और पुराने अभियोग के उस भाग को हटा दिया गया है, जिसमें चुनाव में हुई हार को पलटने के लिए विधि मंत्रालय की कानून प्रवर्तन शक्तियों का प्रयोग करने के प्रयास का ट्रंप पर आरोप लगाया गया था। उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने तीन के मुकाबले छह के बहुमत से फैसला सुनाया था कि इस संबंध में आरोपों से ट्रंप को पूरी तरह छूट प्राप्त है।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...