back to top

कोविड-19 की जांच में नेगेटिव आने के बाद भी लक्षण दिखने पर इलाज हो : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भी कुछ लोगों के जांच परिणाम नेगेटिव आ सकते हैं इसलिए जिन लोगों में बीमारी के लक्षण दिख रहे हों उनमें संक्रमण की पुष्टि संबंधी जांच का इंतजार किए बिना ही उनका इलाज किया जाना चाहिए ताकि संक्रमण गंभीर रूप न ले। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे कई मामले हैं जिनमें मरीजों में कोविड-19 के लक्षण दिख रहे हैं लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट कई बार नेगेटिव आई है। बार-बार जांच किए जाने के बाद उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के क्रिटिकल केयर एंड स्लीप मेडिसिन में श्वास एवं फेफड़ा रोग विभाग के प्रोफेसर, नीरज गुप्ता ने कहा कि अब विशेषज्ञों की आम धारणा यह है कि नैदानिक लक्षण विज्ञान से बहुत अधिक संदेह पैदा हो रहे हैं और सीटी स्कैन रिपोर्ट को इलाज का कारक माना जाए बजाय कि केवल आरटी-पीसीआर जांच पर निर्भर रहने के जिसकी सटीकता महज 70 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि रेपिड एंटीजन टेस्ट की संवेदनशीलता भी महज 40 प्रतिशत है। डॉ गुप्ता ने कहा, अगर हम इन जांचों पर निर्भर रहते हैं तो कई मरीज छूट जाएंगे। एंटीबॉडी जांच की संवेदनशीलता 90 प्रतिशत है लेकिन वे सार्स-सीओवी2 से पूर्व के संपर्क की पुष्टि करने में ही उपयोगी हैं और बीमारी के शुरुआती चरण में उनका कोई महत्व नहीं है।

उन्होंने कहा, इलाज की सभी रणनीतियां बीमारी को मामूली से मध्यम या मध्यम से गंभीर होने से रोकने के प्रति निर्देशित होनी चाहिए और इसके लिए हम जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं कर सकते। हमें नैदानिक लक्षणों को देखना होगा। यहां एम्स में वृद्धावस्था चिकित्सा विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ विजय गुर्जर ने कहा कि ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं जहां मरीज तीन या चार बार की आरटी-पीसीआर जांच के बावजूद नेगेटिव पाया जा रहा था जबकि उसमें लक्षण थे और सीटी स्कैन निमोनिया की ओर संकेत कर रहे थे जो कि कोविड-19 का बड़ा लक्षण है।

उन्होंने कहा, बाद में उनमें कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी मिले जिसका मतलब था कि उनमें संक्रमण था लेकिन आरटी-पीसीआर जांच में इस बात की पुष्टि नहीं हुई। डॉ गुर्जर ने कहा, इसलिए अगर मरीज में लक्षण हैं और इससे भी ऊपर, अगर वह बुजुर्ग है या उसे अन्य बीमारियां हैं तो उसका कोविड-19 का इलाज होना चाहिए और जांच में पुष्टि होने का इंतजार किए बिना प्रबंधन किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...