back to top

निर्भया मामले की सुनवाई करने वाले सत्र न्यायाधीश का स्थानांतरण

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में फांसी की सजा पाए चार दोषियों के विरुद्ध मौत का फरमान जारी करने वाले सत्र न्यायाधीश का स्थानांतरण कर दिया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से पटियाला हाउस अदालत के जिला न्यायाधीश को लिखे पत्र में कहा गया है कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा का स्थानांतरण एक वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर उच्चतम न्यायालय में अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद पर किया गया है। स्थानांतरण से पहले अरोड़ा निर्भया बलात्कार मामले के अलावा अन्य मामलों की सुनवाई कर रहे थे। इनमें वे मामले भी शामिल हैं जो दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने दर्ज कराए थे।

इसमें कहा गया है कि मामले को जल्द ही किसी अन्य न्यायाधीश को सौंपे जाने की संभावना है जो सुनवाई अदालतों में निर्भया मामले से संबंधित किसी याचिका की सुनवाई करेंगे। बीस जनवरी के इस पत्र में अरोड़ा को तुरंत प्रभाव से पद मुक्त करने को कहा गया है। अदालत की ओर से जारी अंतिम फैसले के अनुसार निर्भया मामले के सभी चार दोषियों- विनय शर्मा (26), अक्षय कुमार सिंह (31), मुकेश कुमार सिंह (32) और पवन (25) को एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर लटकाया जाना है।

दक्षिणी दिल्ली में 16-17 दिसंबर 2017 के बीच की रात में एक चलती बस में 23 साल की पैरा मैडिक छात्रा निर्भया के साथ सामूहिक बलात्कार कर उस क्रूरतापूर्वक हमला किया और उसे बस से बाहर फेंक दिया गया। बाद में उपचार के दौरान सिंगापुर में मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...