back to top

व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं, बुजुर्ग यात्रियों के लिए ट्रेनों में रैंप शुरू करेगा रेलवे

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि भारतीय रेलवे व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए ट्रेनों में रैंप का निर्माण शुरू करने जा रहा है। वैष्णव ने नए रैंप के डिजाइन की तस्वीरें जारी करते हुए पत्रकारों से कहा कि इनका उपयोग चेन्नई रेलवे स्टेशन पर किया गया है और यह उन यात्रियों के लिए मददगार साबित हुआ है, जिन्हें रैंप की आवश्यकता होती है।

मंत्री ने कहा, हम जल्द ही वंदे भारत ट्रेनों में और बाद में अन्य सभी ट्रेनों में इसका उपयोग शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि टिकट बुक कराते समय यात्रियों की व्हीलचेयर की आवश्यकता पूरी करने के लिए एक प्रणाली पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ऐसे यात्रियों के लिए रैंप तैयार रखने को लेकर एक अलर्ट तैयार किया जा सकता है और संबंधित रेलवे स्टेशनों को भेजा जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि रैंप को ट्रेन के दरवाजों पर आसानी से लगाया जा सकता है और इसकी चौड़ाई व कम ढाल के कारण व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए इसका इस्तेमाल आसान होगा। वैष्णव ने यह भी कहा कि इसके परीक्षण के दौरान यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक और उत्साहवर्धक थी।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...