back to top

मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी करीना कपूर खान और एकता आर कपूर की “द बकिंघम मर्डर्स” का ट्रेलर

मुंबई.“द बकिंघम मर्डर्स” की जब से घोषणा हुई है, तब से लोगों में काफी उत्साह है। तीन बड़े नाम जैसे करीना कपूर खान, एकता आर. कपूर, और हंसल मेहता के साथ मिल कर काम करने से सभी उनके द्वारा बनाए जाने वाले मास्टरपीस को देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार वह समय आ गया है, क्योंकि मेकर्स ने फिल्म के दिलचस्प ट्रेलर को रिलीज कर दिया है।

“द बकिंघम मर्डर्स” के टीज़र को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिससे काफी उत्सुकता पैदा हुई है। फिल्म को BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 और 2023 मुंबई फिल्म फेस्टिवल में भी काफी सराहना मिली है, और कई लोगों ने इसके बारे में अच्छी बातें भी कहीं हैं। ऐसे में अब, ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, और यह बहुत ही दिलचस्प और सस्पेंस से भरा हुआ है, इसमें नजर आ रही गहराई सिनेमाघरों में एक रोमांचक थ्रिलर दिखाने का वादा करती है।

करीना कपूर खान को स्क्रीन पर एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते देखना बहुत दिलचस्प होगा। इतना ही नहीं करीना इंडस्ट्री में 25 सफल वर्षों के बाद इस फिल्म के साथ एक प्रोड्यूसर के रूप में एक नई यात्रा शुरू कर रही है। इस तरह से कहना होगा की ट्रेलर और फिल्म को रिलीज़ करने का यह एक बहुत सही समय है। वीरे दी वेडिंग और क्रू के बाद एक्ट्रेस फिर से एकता आर कपूर के साथ काम कर रही हैं, जो कमर्शियल हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं। इस बार एकता एक फुल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को अपना सपोर्ट दे रही है। फिल्म का डायरेक्शन अवॉर्ड विनिंग और अत्यधिक प्रशंसित डायरेक्टर हंसल मेहता ने किया है, जिन्हें दर्शकों द्वारा उनकी फिल्मों और वेब शो जैसे “शाहिद”, “सिटी लाइट्स”, “स्कैम 1992” और “स्कूप” के लिए पसंद किया जाता है।

द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...

सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए शिक्षा जगत में जनभागीदारी और विकसित भारत की संकल्पना को मिलेगा विस्तार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाने...

CSIR-UGC NET/JRF जून 2026 में लखनऊ विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 48 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

Life Sciences में प्रकर्ष मनोहर और Earth Sciences में सोनल शुक्ला ने AIR-2 प्राप्त कर बढ़ाया गौरव, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने...

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ, बोले-पुस्तकों से ज्ञान, संस्कार और विचारों को मिलेगा विस्तार

पुस्तकें ज्ञान, संस्कार और विचारों की सबसे सशक्त साथी : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पुस्तकें बच्चों में ज्ञान, विचार, संस्कार और कल्पना...