back to top

एआई से चिन्हित स्पैम नंबरों पर शिकायत के बगैर भी कार्रवाई का प्रस्ताव: ट्राई

नयी दिल्ली। परेशान करने या धोखाधड़ी करने के इरादे से फोन करने या संदेश भेजने वाली संस्थाओं के फोन कनेक्शन अब काटे जा सकते हैं। दूरसंचार नियामक ट्राई ने शुक्रवार को जारी एक मसौदा प्रस्ताव में यह बात कही।

ट्राई ने कहा कि अगर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित स्पैम चेतावनी सेवा किसी नंबर को चिन्हित करती है, तो ग्राहकों की शिकायत के बिना भी उस पर कार्रवाई की जाएगी।दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026′ के मसौदे में उल्लंघनकर्ता से जुड़े सभी फोन कनेक्शनों को काटने का प्रस्ताव है, भले ही उन सभी का उपयोग स्पैम कॉल या संदेशों के लिए न किया गया हो।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने विभिन्न हितधारकों से मिले सुझावों के आधार पर ये बदलाव प्रस्तावित किए हैं। ट्राई ने कहा कि जिस दूरसंचार परिचालक के नेटवर्क पर संदिग्ध स्पैम कॉल आती है, उसे दो घंटे के भीतर उस कॉलर का विवरण साझा करना होगा। इसके लिए स्पैम मैपिंग के लिए लागू ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया-अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों पर बमबारी की

दुबई । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण एक द्वीप पर स्थित सैन्य...

पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात रेल की पटरियों पर चल रहे तीन लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने...

मध्यप्रदेश के मंडला में ट्रक ने ढाई साल की बच्ची को कुचला, मौत

मंडला (मध्यप्रदेश) । मध्यप्रदेश के मंडला में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ढाई साल की बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही...