back to top

ट्राई ने आरएनेक्स्ट टेक्नोलॉजीज को डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग एजेंसी बनाया

नयी दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इमारतों, परिसरों और रियल एस्टेट परियोजनाओं में उपलब्ध डिजिटल संपर्क ढांचे की गुणवत्ता के आकलन के लिए आरएनेक्स्ट टेक्नोलॉजीज को ‘डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग एजेंसी’ (डीसीआरए) के रूप में सूचीबद्ध किया है। इसकी जानकारी बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

ट्राई के अनुसार, डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग का आकलन उपयोगकर्ता-केंद्रित और वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह जानना है कि किसी भवन या परिसर के भीतर आम उपभोक्ता को डिजिटल संपर्क का वास्तविक अनुभव किस स्तर का मिलता है।

रेटिंग प्रक्रिया के तहत कई अहम पहलुओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इनमें फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर के मानक, इमारतों के भीतर नेटवर्क की उपलब्धता, परिसर में ब्रॉडबैंड और वाई-फाई सेवाओं की गुणवत्ता व प्रदर्शन, साथ ही भविष्य की स्मार्ट और उन्नत डिजिटल प्रौद्योगिकियों को अपनाने की तैयारी शामिल है।

इस पहल से यह स्पष्ट हो सकेगा कि कोई संपत्ति न केवल मौजूदा, बल्कि भविष्य की डिजिटल आवश्यकताओं को पूरा करने में कितनी सक्षम है। इससे रियल एस्टेट डेवलपर्स, निवेशकों और उपभोक्ताओं को डिजिटल रूप से सशक्त और कनेक्टेड परिसरों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरएनेक्स्ट टेक्नोलॉजीज को ट्राई द्वारा डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग एजेंसी के रूप में सूचीबद्ध किया जाना देशभर में डिजिटल रूप से तैयार रियल एस्टेट को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे डिजिटल संपर्क के मानकों को बेहतर बनाने में कंपनी की भूमिका और मजबूत होगी।

गौरतलब है कि आरएनेक्स्ट टेक्नोलॉजीज एक भारतीय दूरसंचार एवं डिजिटल बुनियादी ढांचा समाधान प्रदाता कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से फाइबर नेटवर्क, स्मार्ट बिल्डिंग टेक्नोलॉजी और डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है। ट्राई के इस निर्णय से देश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के मानकीकरण और गुणवत्ता सुधार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...