back to top

2026 में विवाह के कुल 59 मुहूर्त, जनवरी में नहीं होगी शादी

लखनऊ। साल 2026 की शुरूआत शुभ कार्यों के लिहाज से थोड़ी धीमी होगी, क्योंकि जनवरी में एक तरफ खरमास रहेगा और दूसरी तरफ शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे। यही वजह है कि साल के पहले पूरे महीने में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं मिलेगा। लेकिन फरवरी के आते ही विवाह का शुभ मौसम फिर से शुरू होगा। पंचांग के अनुसार साल 2026 में कुल 59 शुभ विवाह मुहूर्त रहेंगे। हालांकि बीच-बीच में कई ऐसे समय भी आएंगे जब खरमास, शुक्र अस्त, होलाष्टक और चातुर्मास की वजह से विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगे।

2026 के शुभ विवाह मुहूर्त
फरवरी- 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
मार्च- 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12
अप्रैल- 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
मई- 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
जून- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
जुलाई- 1, 6, 7, 11
नवंबर- 21, 24, 25, 26
दिसंबर- 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12

जनवरी 2026 में विवाह क्यों नहीं होंगे?-
जनवनी में विवाह इसलिए नहीं होंगे क्योंकि इस दौरान दो कारण एक साथ हैं। खरमास और शुक्र ग्रह अस्त। खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ जैसे शुभ कार्य बिल्कुल वर्जित रहते हैं और शुक्र अस्त के दौरान भी विवाह नहीं होते हैं। हालांकि 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी के दिन विवाह होंगे। इस दिन को अबूझ मुहूर्त रहता है। इस दिन मुहूर्त देखें बिना विवाह हो जाते हैं। जनवरी में खरमास 15 जनवरी को समाप्त होगा लेकिन शुक्र ग्रह 1 फरवरी तक अस्त ही रहेंगे। इसलिए पूरा जनवरी महीना विवाह के लिए शून्य मुहूर्त रहेगा। होलाष्टक फरवरी अंत से 4 मार्च 2026 तक रहेगा। होलाष्टक में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता। दूसरा खरमास 14 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक रहेगा, सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही दोबारा खरमास शुरू हो जाएगा। अधिक मास (2 मई से 29 जून 2026) तक रहेगा, इस साल अधिक मास लगेगा, जिसमें दो ज्येष्ठ माह होंगे। अधिक मास में कोई शुभ कार्य नहीं होते। यह अवधि लगभग 59 दिन की रहेगी। चातुर्मास 25 जुलाई से 20 नवंबर 2026 तक रहेगा। देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक शादी-विवाह और सभी मांगलिक कार्य बंद रहते हैं। इस दौरान 25 जुलाई से 20 नवंबर तक कोई विवाह नहीं होगा।

विवाह में गुरु और शुक्र का इतना महत्व क्यों?
विवाह मुहूर्त का निर्धारण करते समय शुक्र (शुक्र तारा) और गुरु (बृहस्पति) दोनों का उदय अवस्था में होना अनिवार्य माना जाता है। यदि दोनों ग्रह अस्त हों, तो विवाह नहीं किए जाते।

RELATED ARTICLES

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...