back to top

नहीं चले शीर्ष बल्लेबाज, भारत तीसरे दिन भी बैकफुट पर

चेन्नई। शीर्ष क्रम के अधिकतर बल्लेबाजों की नाकामी, चेतेश्वर पुजारा का शतक का बढ़ता इंतजार और ऋषभ पंत का नर्वस नाइंटीज से जुड़ता नाता जैसे कारणों से भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन भी रविवार को यहां बैकफुट पर खड़ी रही।

भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 257 रन बनाए और वह अभी इंग्लैंड से 321 रन पीछे है जिसने अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे कप्तान जो रूट (218) के दोहरे शतक तथा डोमिनिक सिब्ली (87) और बेन स्टोक्स (82) के बड़े अर्धशतकों की मदद से अपनी पहली पारी में 578 रन बनाए।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से महत्वपूर्ण इस श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिन भारतीय गेंदबाजों के संघर्ष करने के बाद दारोमदार बल्लेबाजों पर था लेकिन केवल पुजारा (73) और पंत (91) ही कुछ स्कोर बना पाए लेकिन ए दोनों भी तिहरे अंक तक नहीं पहुंच सके।

पिच अब भी बल्लेबाजी के लिए बुरी नहीं है लेकिन भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (छह) और शुभमन गिल (29) को सुबह के सत्र में गंवा दिया था। इन दोनों को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (52 रन देकर दो) ने आउट किया। कप्तान विराट कोहली (11) और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (एक) दूसरे सत्र में ऑफ स्पिनर डोमनिक बेस (55 रन देकर चार) के शिकार बने।

वाशिंगटन सुंदर (68 गेंदों पर नाबाद 33) और रविचंद्रन अश्विन (54 गेंदों पर नाबाद आठ) ने हालांकि दिन के अंतिम 17 ओवरों में भारत को कोई झटका नहीं लगने दिया और इस बीच 32 रन जोड़े। इससे लगा कि इंग्लैंड के मजबूत स्थिति में पहुंचने से भारत अब इस मैच में ड्रा के लिए खेलने की कोशिश करेगा।

भारत का स्कोर चार विकेट पर 73 रन था जिसके बाद पुजारा और पंत ने पांचवें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। इन दोनों से लंबी पारियों की उम्मीद थी लेकिन पुजारा का पिछले दो साल से चला आ रहा शतक का इंतजार पूरा नहीं हुआ जबकि पंत फिर से नर्वस नाइंटीज के शिकार बने। पुजारा दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से आउट हुए। डॉम बेस की शार्ट पिच गेंद पर उनका पुल शॉट शार्ट लेग पर खड़े क्षेत्ररक्षक के कंधे से टकराकर हवा में लहराकर आसान कैच में बदल गया।

इस तरह से आउट होने पर पुजारा की खीझ साफ दिख रही थी। पंत ने फिर से बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन बेस की गेंद ने उनके अनुमान से अधिक टर्न लिया और डीप कवर पर कैच लेने में गलती नहीं की। वह अपने 17 टेस्ट मैच के करियर में चौथी बार 90 रन के पार पहुंचने के बावजूद शतक पूरा नहीं कर पाए। पुजारा ने चौथे ओवर में क्रीज पर कदम रखकर जिम्मेदारी संभाली जबकि पंत शुरू से स्पिनरों पर हावी होने की रणनीति के साथ मैदान पर उतरे थे।

पुजारा ने अपनी पारी में 143 गेंदें खेली और 11 चौके लगाए जबकि पंत की 88 गेंद की पारी में नौ चौके और बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच पर लगाए गए पांच छक्के शामिल हैं। सुबह के सत्र में आर्चर ने भारतीय सलामी जोड़ी को नहीं टिकने दिया। रोहित ने उनकी अतिरिक्त उछाल लेकर मूव करती गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दिया। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (29) ने पांच चौके लगाए लेकिन जेम्स एंडरसन ने मिड ऑन पर उनका बेहतरीन कैच लेकर आर्चर और इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई।

भारत को दूसरे सत्र में कोहली और रहाणे के विकेट गंवाने से करारा झटका लगा। पितृत्व अवकाश के बाद वापसी करने वाले कोहली ने पर्याप्त समय पर क्रीज पर बिताया लेकिन बेस की आफ स्टंप से बाहर पिच कराई गई गेंद ने तेजी से स्पिन लिया और भारतीय कप्तान के बल्ले का किनारा लेकर शार्ट लेग पर खड़े ओली पोप के पास चली गई। बेस के अगले ओवर में जो रूट ने डाइव लगाकर रहाणे का शानदार कैच लिया।

इससे पहले इंग्लैंड ने सुबह अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 555 रन से आगे खेलना शुरू किया तथा 23 रन जोड़कर बाकी बचे दोनों विकेट गंवाए। डॉम बेस (34) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पगबाधा आउट किया। अश्विन ने एंडरसन को बोल्ड करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया। जैक लीच 14 रन बनाकर नाबाद रहे। अश्विन ने 55.1 ओवर किए। उन्होंने किसी एक पारी में पहली बार इतने ओवर किए तथा 146 रन देकर तीन विकेट लिए। बुमराह ने 36 ओवर में 84 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इशांत शर्मा और शाहबाज नदीम ने दो दो विकेट लिए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...