back to top

हम सब मिलकर भारत को बनाएंगे दुनिया का सिरमौर : केशव प्रसाद

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हम सब मिलकल भारत को दुनिया का सिरमौर बनायेंगे। श्री मौर्य सोमवार को भारत विकास परिषद द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आधुनिक भारत के निर्माण में भारत विकास परिषद की भूमिका विषयक वैचारिक गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में देश के हर नागरिक की भूमिका है।

भारत विकास परिषद भी देश के नव निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। शक्तिशाली व आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य हो रहा है और देश ने कई क्षेत्रों में नये मुकाम हासिल किये हैं। उदाहरण देते हुए कहा कि

कोरोना संकट काल में देश के वैज्ञानिकों ने जी तोड़ मेहनत कर स्वदेशी वैक्सीन तैयार की, जिसके 220 करोड़ डोज देश के नागरिकों को लगाये गये और विदेशों में भी भारत की बनी वैक्सीन भेजी गयी।

परिषद ने भी कोरोना काल में लोगों की सेवा करने की मिशाल कायम की। दुनिया का सिरमौर इस तरह हम सब मिलकर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। संगोष्ठी को विधायक राजेश्वर सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार राय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी सम्बोधित किया।

 

 

RELATED ARTICLES

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

दिल्ली: मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार किया गया

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। एक...

महाराष्ट्र: विरासत संरक्षण प्रयोगशाला के लिए समझौते पर हुए हस्ताक्षर

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र की छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका और भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (आईएनटीएसीएच) ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...