back to top

वजन कम करने के लिए शहद के साथ मिलाकर खाएं ये चीजें, तेजी दिखेगा असर

हेल्थ। आजकल ज्यादातर लोग वजन घटाने को लेकर परेशान हैं. कोई जीम जाता है तो कोई घरेलु नुस्खे आजमाता है। ऐसे में हम आपको मोटापा कम करने के कुछ आसान नुस्खे इस खबर में माध्यम से बताएंगे। मोटापा कम करने के लिए व्यायाम के साथ-साथ आहार भी जरूरी होता है। आपको डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकें।

आयुर्वेद में ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से आप मोटापा कम कर सकते हैं। उनमें से एक है शहद. शहद को डाइट में शामिल करने से शरीर बहुत जल्दी शेप में आ जाएगा। शहद के साथ कुछ चीजें मिलाकर खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। शहद से जमा चर्बी बिना किसी साइड इफेक्ट के कम होती है। जानिए वजन कम करने के लिए शहद के साथ क्या खाना चाहिए।

शहद में मिलाकर खाएं यह चीजें

शहद और नींबू : वजन घटाने के लिए शहद और नींबू सबसे प्रभावी घरेलू उपचार हैं। सुबह खाली पेट गर्म या गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। एक गिलास पानी में आधा नींबू और 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। अगर नींबू आपके लिए अच्छा नहीं है तो आप केवल शहद और गुनगुना पानी पी सकते हैं।

शहद के साथ लहसुन: मोटापा कम करने के लिए लहसुन को शहद के साथ खाएं। सुबह के समय 2-3 लहसुन की कलियां और 2 चम्मच शहद मिलाकर खाने से वजन कम होता है। आप चाहें तो लहसुन का पेस्ट बनाकर उसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं और गर्म पानी के साथ पिएं। इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी.

शहद और दूध: पतले होने के लिए दूध में चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि दूध को उबालने के बाद उसमें शहद मिला लें। 1 गिलास दूध में 2 चम्मच शहद मिलाकर पियें। इससे दूध मीठा हो जाएगा और वजन भी कम होगा.

शहद के साथ ब्राउन ब्रेड खाएं: अगर आपको सुबह बहुत ज्यादा भूख लगती है या आप कुछ भारी खाना चाहते हैं तो आप शहद के साथ ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं। आप इसे नाश्ते या रात के खाने में भी खा सकते हैं. ब्राउन ब्रेड खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है. इससे पेट की चर्बी भी काफी हद तक कम हो जाएगी.

लस्सी में शहद मिलाएं: पेट की चर्बी कम करने के लिए आप लस्सी पी सकते हैं। आप चाहें तो शहद के साथ सादी लस्सी भी पी सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है. 1 गिलास लस्सी में 2 चम्मच शहद मिलाकर पियें। इससे पेट की चर्बी कम हो जाएगी.

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इन चीजों का सेवन करें।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...