back to top

ऑपरेशन महादेव: पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर। भारतीय सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी मिली है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन महादेव’ में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर और पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।

22 अप्रैल को हुए भीषण पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की पहचान पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा कर ली गई थी। पुलिस ने स्केच जारी कर बताया था कि हमले में शामिल आतंकियों के नाम आदिल हुसैन ठोकर (निवासी अनंतनाग), हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान, और अली भाई उर्फ तल्हा भाई हैं। इन तीनों की गिरफ्तारी या जानकारी देने पर ₹20 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था।

हाशिम मूसा, सिर्फ पहलगाम हमले का साजिशकर्ता ही नहीं था, बल्कि उसने सोनमर्ग टनल हमले की भी योजना बनाई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसे पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) द्वारा विशेष आतंकवादी प्रशिक्षण दिया गया था। जम्मू-कश्मीर भेजे जाने से पहले उसे गैर-स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था।

सेना और पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई डाचीगाम और हरवन के जंगलों में की गई, जहां तीनों आतंकी छिपे हुए थे। मुठभेड़ में सभी को मार गिराया गया, और ऑपरेशन को ‘महादेव’ नाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि सेना ने श्रीनगर के लिडवास इलाके में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। सुरक्षाबलों की टीम ने सोमवार सुबह जंगलों में सर्च अभियान चलाया था। सेना को जंगल में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जंगल में घेराबंदी कर मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई ।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने दाछीगाम फॉरेस्ट के ऊपरी हिस्से में सर्च ऑपरेशन चलाया था। यह क्षेत्र श्रीनगर को त्राल से जोड़ता है और पहाड़ी रास्ते से गुजरता है। इस क्षेत्र में टेरर ग्रुप TRF के आतंकी छिपे हो सकते हैं। दाछीगाम नेशनल पार्क को TRF का मुख्य ठिकाना माना जाता रहा है। यह वही ग्रुप है जिस ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम दिया था। सेना की चिनार कोर ने बताया कि तीन आतंकियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है, ऑपरेशन अब भी जारी है। यह ऑपरेशन उन आतंकियों की तलाश में शुरू किया गया था, जो अप्रैल में पहलगाम हमले में शामिल हो सकते हैं, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...