लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के तीन वरिष्ठ आईएएस अफसरों को बड़ा प्रमोशन मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल के साथ प्रदेश के तीन आईएएस अफसरों को प्रमोशन मिला है। यह सभी केंद्र सरकार की सेवा में जायेंगे।
इनमे गोयल के साथ अपर मुख्य सचिव, आबकारी, गन्ना एवं चीनी उद्योग संजय आर भूसरेड्डी और अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी केंद्र सरकार में सचिव के पद पर कार्य करेंगे। इनको शीघ्र ही कार्यमुक्त करने का भी अनुरोध भी किया गया है।
इनके साथ ही उत्तर प्रदेश कैडर के जीवेश नंदन को भी केंद्र में सचिव बनाया गया है। जीवेश नंदन पहले से ही केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। जीवेश नंदन का प्रमोशन भी लंबे समय बाद हुआ है। अब अब यूपी के चार सीनियर आइएएस अफसर केंद्र सरकार में सचिव के पद पर काम करेंगे।
शशि प्रकाश गोयल और संजय आर भूसरेड्डी केंद्र सरकार में पहले संयुक्त सचिव थे। भूसरेड्डी जून 2017 में प्रदेश वापस लौटे थे। कोरोना संक्रमण काल में उनके विभाग ने काफी काम किया। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में एसआइटी ने कानपुर के बिकरू कांड की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट दी। उस रिपोर्ट पर काफी बड़ी कार्रवाई की गयी है।





