back to top

मुंबई की र्साफा दुकान में लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मुंबई में एक र्साफा की दुकान पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से लूटे गए आभूषण और असलहे बरामद करने का दावा किया। एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि पिछली सात जनवरी को मुंबई की मीरा रोड स्थित एक आभूषण की दुकान पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को चिनहट थानाक्षेत्र के देवा मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों विनय कुमार, दिनेश निषाद और शैलेंद्र कुमार मिश्र के कब्जे से लूटे गए चार हार, 10 लॉकेट, दो कंगन, हीरे के छोटे-बड़े नग, 45 अंगूठियां और उनके टुकड़े, 527000 रुपए नकद तथा लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने मीरा रोड स्थित एस कुमार गोल्ड एण्ड डायमंड शॉप में लूटपाट की घटना के संबंध में उत्तर प्रदेश एसटीएफ से मदद मांगी थी।

उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के बीच एसटीएफ को यह सूचना मिली कि लूट की इस घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य बुधवार को लखनऊ के चिनहट इलाके में किसी प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान की टोह लेने और लूटपाट करने के लिए आने वाले हैं इस पर एसटीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर इन बदमाशों को पकड़ लिया।

सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए बदमाश विनय कुमार सिंह ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया है कि उसके गिरोह ने प्रदेश व देश के कई बड़े आभूषण प्रतिष्ठानों को लूटने की योजना बना रखी थी, जिनमें गोवा में कैसिनो, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सुभाष चौराहे के पास स्थित ज्वेलर्स शॉप और लखनऊ के फन माल के पड़ोस में स्थित बड़ा आभूषण प्रतिष्ठान शामिल है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...