back to top

कौशाम्बी में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, घरों में लगाई गई आग, इलाके में हड़कंप 

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में किसी जमीनी विवाद के चलते दलित परिवार के तीन लोगों की कथित रूप से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उसने बताया कि इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव की कई झोपड़ियों में आग लगा दी है। पुलिस ने बताया कि ककराबाद गांव निवासी शिवशरण (30) की संदीपन घाट थाना क्षेत्र के छबीले पुर गांव में ससुराल थी और उसने तीन वर्ष पूर्व अपनी ससुराल के निकट स्थित पंडा चौराहे के पास जमीन खरीदी थी, जहां वह अपनी पत्नी बृजकली (25)के साथ रहता था।

उसने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात अपने घर में सो रहे शिवशरण, उसकी पत्नी और उसके ससुर होरीलाल(60) की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण पुलिस को मृतकों के शव नहीं ले जाने दे रहे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव अपने कब्जे में लिए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का कारण जमीनी विवाद है। उन्होंने बताया कि झोपड़ियों में लगाई गई आग को बुझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

यह खबर पढ़े- अनंतनाग में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज, ड्रोन से की जा रही निगरानी

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...