back to top

महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत तीन अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में दर्ज की गई वृद्धि

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पांच राज्यों – महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोविड-19 के प्रतिदिन मामलों में तेजी से वृद्घि दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 59,118 नए मामले सामने आए है। फरवरी के मध्य में कोविड-19 के मामले काफी कम हो गए थे लेकिन इसके बाद उपराचाराधीन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब साढ़े तीन महीने बाद चार लाख के पार पहुंच गई है।

देश में इस वर्ष दो फरवरी को कोविड-19 के सबसे कम 8,635 मामले दर्ज किए गए थे। गत 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4.21 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, देश के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 73.64 प्रतिशत रोगी तीन राज्यों- महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं। कोविड-19 संक्रमण के प्रतिदिन के मामलों में, महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 35,952 मामले सामने आए, इसके बाद पंजाब में 2,661 और कर्नाटक में 2,523 मामले दर्ज किए गए।

मंत्रालय के अनुसार, देश में सामने आए नए मामलों में से 80 प्रतिशत महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात में दर्ज किए गए है। दस राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में प्रतिदिन नए मामलों में वृद्घि दिखाई दी है। एक दिन में इस महामारी से 32,987 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद देश में कुल 1,12,64,637 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण से 257 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में इस महामारी से हुई मौतों में से 78.6 प्रतिशत मौत के मामले छह राज्यों में दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 111 और मरीजों तथा पंजाब में 43 मरीजों की मौत हुई है। देश में 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है। ए राज्य राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव, लद्दाख, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश हैं।

शुक्रवार की सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 9,01,887 सत्रों में 5.5 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 80,34,547 स्वास्थ्यकर्मी और 85,99,981 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि 51,04,398 स्वास्थ्यकर्मियों और 33,98,570 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के 55,99,772 लाभार्थियों और 2,47,67,172 वरिष्ठ नागरिकों को टीके की पहली खुराक दी गई। एक दिन में दी गई टीके की खुराकों में से लगभग 70 प्रतिशत खुराकें केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में दी गई है।

RELATED ARTICLES

कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

ट्रोना (अमेरिका)। अमेरिकी वायुसेना के विशिष्ट ‘थंडरबर्ड्स’ दस्ते का एक लड़ाकू विमान दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के रेगिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि...

टोल संग्रह की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली एक साल में पूरे देश में शुरू हो जाएगी: गडकरी

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टोल संग्रह की मौजूदा प्रणाली एक साल के भीतर समाप्त हो...

3 यूपी नेवल यूनिट एन.सी.सी ने भव्यता और देशभक्ति के साथ मनाया नेवी दिवस

लखनऊ। 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, लखनऊ ने बोट पूल में भारतीय नौसेना के साहस, समर्पण और समुद्री उत्कृष्टता को नमन करते हुए नेवी...

सनातन समागम में गोमती आरती संग भजन संध्या

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 145वी गोमती महाआरती व सनातन समागम का आयोजन नशा व अपराध मुक्त प्रदेश दीपदान संकल्प रामायण, गीता ग्रंथो के साथ शरीर विज्ञान प्रतियोगिता...

दो देशों की सांस्कृतिक संगम की प्रदर्शनी 7 से

भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचनालखनऊ। भारत और रूस की कला परंपराएं भाव, आध्यात्मिकता और प्रकृति-प्रेम की साझा दृष्टि से जुड़ी हैं। भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचना...

आकर्षण का केंद्र रही राधाकृष्ण की झांकी, खेली फूलों की होली

पूणार्हुति और भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन सनातन परंपरा में व्यक्ति नहीं, विश्व का कल्याण सर्वोपरि : पं. गोविंद मिश्रा लखनऊ। हरि की...

छाप तिलक सब छीनी… की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में पंजाबी डांस एवं घूमर नृत्य का अद्भुत संगमलखनऊ। स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर...

पांचवें भारत हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ आज से

महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय छवि की झलकस्टार नाइट, रॉक बैंड, कॉमेडी नाइट का जलवा28 राज्यों के उत्पाद सहित अनेकों स्टॉल लखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित देश...

मनकामेश्वर उपवन घाट पर हुई गोमती आरती

घाट भक्तिमय और अलौकिक ऊर्जा से भर उठालखनऊ। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अति पावन अवसर पर, मनकामेश्वर सेवा गोमती के तत्वावधान में, मनकामेश्वर उपवन घाट...