back to top

लखनऊ में मिले तीन नये केस

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रिपल टी फार्मूले का ही नतीजा है कि मंगलवार को सूबे में एक्टिव कोविड केस की संख्या 352 रह गई है। बीते चौबीस घंटे में 28 नये कोरोना संक्रमित पाये गये है, 2 लोगो की मौत हुई। वहीं लखनऊ में 3 नये संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। औसतन हर दिन ढाई लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। मंगलवार को अलीगढ़, औरैया, बदायूं, देवरिया, फरुर्खाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मीरजापुर, संतकबीरनगर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिला मंगलवार को कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। विगत 24 घंटे में हुई 1 लाख 56 हजार 524 सैम्पल की टेस्टिंग में 58 जिलों में संक्रमण काएक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 17 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।

 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 1,56,524 सैम्पल की जांच की गयी है। विभिन्न जनपदों से आरटीपीआर जांच के लिए 87,851 सैम्पल भेजे गये। प्रदेश में अब तक कुल 7,08,85,900 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 34 लोग तथा अब तक 16,86,006 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 352 एक्टिव मामले हैं तथा 243 लोग होम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,73,298 घरों के 17,24,41,960 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 7,37,276 वैक्सीन की डोज लगायी गई।

 

पहली डोज 5,40,26,148 तथा दूसरी डोज 1,02,01,807 लगायी गयी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,42,27,955 डोज लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि 27 एवं 28 अगस्त को वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम विभिन्न जनपदों में जाकर कोविड की संभावित तीसरी लहर के संबंध में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान कोविड वैक्सीनेशन, पीकू-नीकू बेड, स्वास्थ्य से संबंधित नये उपकरण तथा आक्सीजन प्लांट आदि को देखा जायेगा तथा मॉक ड्रिल भी की जायेगी। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...