back to top

सीरिया में बस में विस्फोट से तीन की मौत, नौ लोग घायल

दमिश्क। सीरिया के उत्तरी शहर आफरीन में रविवार को विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। राजधानी दमिश्क में भी विस्फोट हुआ और मामले में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि उत्तरी सीरिया के आफरीन शहर में रविवार को एक बस में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।

क्षेत्र में सुरक्षा शाखा के पास विस्फोट हुआ

उधर, राजधानी दमिश्क के दक्षिणी क्षेत्र में सुरक्षा शाखा के पास विस्फोट हुआ। कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हो गए। सरकारी सना समाचार एजेंसी ने कहा है कि बम विस्फोट हुआ लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। दमिश्क में विस्फोट के बारे में ऑब्जरवेटरी ने कहा, विस्फोट में कुछ लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए लेकिन हम फिलहाल मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते । समाचार एजेंसी ने कहा है कि इसकी पुष्टि हुई है कि मामले में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि यह फिदाईन हमला था या किसी अन्य तरीके से विस्फोट को अंजाम दिया गया।

RELATED ARTICLES

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मोकी (चीन)। भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप...

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मोकी (चीन)। भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप...

भारत का वनडे और टी20 में वर्चस्व कायम, लगातार नंबर-1 रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा

दुबई।  वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा लगातार कायम है। 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत पिछले कई महीनों से आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1...

लालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरा, 5-7 मजदूर घायल, रेस्क्यू जारी

हाजीपुर।लालगंज प्रखंड के जलालपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में 5 से 7 मजदूर घायल हो...