back to top

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में तीन लोगों की मौत, 20 घायल

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के एक आतंकवादी के आत्मघाती हमले में अर्धसैनिक बल के कम से कम तीन जवानों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी गई। क्वेटा पुलिस के उप महानिरीक्षक अजहर अकरम ने कहा कि विस्फोट क्वेटा-मस्तुंग राजमार्ग पर फ्रंटियर कोर की चौकी के निकट हुआ। उन्होंने संवाददाता को बताया कि हमले में घायल हुए और मारे गए अधिकतर लोग फ्रंटियर कोर से थे, जो प्रांत में आतंकवाद से निपटने के अभियानों में अग्रणी है।

उन्होंने कहा कि हमले में घायल हुए लोगों में 18 सुरक्षा बल के अधिकारी और दो राहगीर हैं। उनके मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं बलूचिस्तान के आतंकवाद निरोधक विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि धमाका आत्मघाती हमला था और सोना खान चौकी के निकट किया गया था। आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) में हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा बलों ने बताया कि हमले में जिस वाहन को निशाना बनाया गया वह हजारा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सब्जी विक्रेताओं की सुरक्षा के लिए तैनात था। प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा की है।

उन्होंने ट्वीट किया, क्वेटा के मस्तुंग मार्ग पर फ्रंटियर कोर की चौकी पर टीटीपी के आत्मघाती हमले की निंदा करता हूं। शहीदों के परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। विदेश समर्थित आतंकवादियों से हमें बचाने के लिए सुरक्षा बलों और उनके बलिदानों को सलाम करता हूं। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगोव ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अनगिनत बलिदान दिए हैं। पूरा देश शहीदों का ज्णी है। हम अपनी पूरी ताकत के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। ऐसे हमले हमारे बलों के हौंसले नहीं डिगा सकते।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...