back to top

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से बजट पेश किए जाने से कुछ घंटे पहले मंगलवार को विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विधानसभा परिसर की तलाशी के बाद अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और तलाशी अब भी जारी है। उसने बताया कि सुबह सात बजकर 28 मिनट पर विधानसभा को बम की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ और इसके बाद सुबह सात बजकर 49 मिनट पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को भी एक ईमेल भेजा गया।

बम की धमकी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा बल ने तलाश शुरू की। एक अधिकारी ने कहा, हमने परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया ने एक बयान में कहा कि विधानसभा में बम निरोधक दल सहित विभिन्न एजेंसियों द्वारा जांच की गई। उन्होंने कहा, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है..।

ईमेल में कथित तौर पर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू,मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कई उच्च पदस्थ गणमान्य हस्तियों का जिक्र था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है, साथ ही गहन तलाशी अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

दुबग्गा चौराहे पर फ्लाईओवर, वृंदावन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर

लखनऊ। लोकभवन में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुनियादी ढांचे, हेरिटेज संरक्षण और यातायात व्यवस्था को सशक्त बनाने...

पिछले तीन महीने मेरी कप्तानी का सबसे कठिन दौर रहा : कप्तान स्टोक्स

लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने पिछले तीन महीने को अपनी कप्तानी का सबसे कठिन दौर बताया लेकिन यह भी दोहराया कि...

बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए, आपके परिवार की सुरक्षा, सम्मान सरकार के जिम्मे: मुख्यमंत्री

लखनऊ। आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए। आपके परिवार समेत प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और सम्मान सरकार के जिम्मे है।...

एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मृत्यु

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की...

कर्नाटक : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए एआई वीडियो साझा करने का आरोपी गिरफ्तार

मंगलुरु (कर्नाटक)। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से कथित तौर पर कृत्रिम मेधा (एआई)प्रौद्योगिकी की मदद से छेड़छाड़ किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया...

दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट 7.6 तीव्रता का भूकंप

नेयाफू (टोंगा)। दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट मंगलवार को 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने कहा कि...