back to top

वाशिंगटन में ट्रंप के समर्थन में हजारों लोगों ने की रैलियां

वाशिंगटन। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों के समर्थन में हजारों लोगों ने वाशिंगटन में सप्ताहांत में रैलियां कीं। राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने जीत हासिल की है। ट्रंप समर्थक और ट्रंप विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच शनिवार शाम को हिंसा की छिट पुट घटनाएं हुई। डब्ल्यूआरसी-टीवी ने बताया कि चाकू लगने से घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग ने डब्ल्यूआरसी-टीवी को बताया कि 23 लोगों को हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इन रैलियों में ट्रंप के अधिकतर समर्थकों ने मास्क नहीं पहना था। ऐसा माना जा रहा है कि बाइडन को 46वें राष्ट्रपति के तौर पर औपचारिक रूप से निर्वाचित करने के लिए इलेक्ट्रोरल कॉलेज की बैठक से मात्र दो दिन पहले अपनी ताकत दिखाने के लिए ए रैलियां की जा रही हैं।

ट्रंप का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त होगा, लेकिन उन्होंने हाल में हुए चुनाव में बाइडन से हार स्वीकार नहीं की और चुनाव में धोखाधड़ी के निराधार आरोप लगाए हैं, जिन्हें विभिन्न अदालतों ने खारिज कर दिया है। न्यूयॉर्क के वेस्ट प्वाइंट में थलसेना-नौसेना के बीच फुटबाल मैच देखने के लिए जा रहे ट्रंप का मरीन वन हेलीकॉप्टर एक रैली के ऊपर से गुजरा, जिसके देखकर उनके समर्थक उत्साहित हो गए।

ट्रंप समर्थकों ने पिछले कुछ सप्ताहों में रैलियां की हैं, लेकिन ट्रंप ने रैलियों को लेकर हैरानी जताते हुए शनिवार सुबह कहा, वाह, धोखाधड़ी को रोकने के लिए वाशिंगटन (डी.सी.) में हजारों लोग एकत्र हो रहे हैं। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन मैं उनसे मुलाकात करूंगा।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...