back to top

इस साल विवाह के 7 मुहूर्त बाकी, 11 को अस्त होगा शुक्र

लखनऊ। हिंदू परंपरा में विवाह जैसे सभी शुभ कार्य उचित मुहूर्त देखकर ही किए जाते हैं। वर्ष 2025 के अंतिम महीने दिसंबर में विवाह के बहुत कम शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, और इसका मुख्य कारण है शुक्र ग्रह का अस्त होना। जब शुक्र अस्त होता है, तब विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। हालांकि, खरीदारी, नए सामान की शुरूआत या अन्य छोटे शुभ कार्यों के लिए कुछ मुहूर्त इस महीने में उपलब्ध रहेंगे।
शुक्र अस्त रहने के कारण वर्ष 2026 के पहले महीने जनवरी में भी विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा। ऐसे में जिन लोगों ने शादी की योजना बनाई है, उन्हें थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। दिसंबर 2025 में उपलब्ध सीमित मुहूर्तों और वर्ष 2026 में विवाह के शुभ समय कब से शुरू होंगे। यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि विवाह की तैयारी समय पर पूरी की जा सके।

11 दिसंबर को अस्त होगा शुक्र
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 11 दिसंबर को शुक्र तारा अस्त हो जाएगा, जिसके बाद विवाह जैसे शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इस कारण नवंबर और दिसंबर 2025 को मिलाकर केवल 7 ही विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। नवंबर में 28 और 29 तारीख को शादी के योग बनेंगे, जबकि दिसंबर में सिर्फ 1, 4, 5, 6 और 7 तारीख को ही विवाह संपन्न किए जा सकेंगे। दिसंबर में सबसे अधिक शादियां 1 दिसंबर को होने की संभावना है, क्योंकि इस दिन मोक्षदा एकादशी पड़ रही है, जो अत्यंत शुभ मानी जाती है।

2026 में कब शुरू होंगे विवाह मुहूर्त
यदि वर्ष 2026 के विवाह मुहूर्तों की बात करें तो यह साल शादी-ब्याह के लिए काफी अनुकूल माना जा रहा है, क्योंकि पूरे वर्ष में कुल 59 शुभ विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। जनवरी को छोड़ दिया जाए क्योंकि इस महीने विवाह नहीं होंगे तो फरवरी से एक बार फिर शुभ समय शुरू हो जाएगा।
फरवरी 2026 में सबसे अधिक 12 शुभ विवाह मुहूर्त रहेंगे, इसलिए इस महीने में बड़ी संख्या में विवाह होने की संभावना है। इसके बाद मार्च में 9 मुहूर्त, अप्रैल और मई में 8 मुहूर्त, जून में 7 मुहूर्त तथा जुलाई में 4 विवाह मुहूर्त उपलब्ध होंगे। कुल मिलाकर 2026 विवाह के लिए बेहद शुभ और अनुकूल वर्ष रहेगा।

दिसंबर में खरीदी के शुभ योग
भले ही नवंबर और दिसंबर 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त कम हैं, लेकिन खरीदी के लिए लगभग 20 शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में आप विवाह की तैयारियों, नए सामान की खरीद या अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए निश्चिंत होकर खरीदारी कर सकते हैं। इन शुभ समयों में 12 सर्वार्थसिद्धि योग, 3 अमृत सिद्धि योग, 4 रवि योग और अन्य विशेष योग शामिल हैं।

रवि योग- 2, 3, 4, 10, 23, 25, 26, 28, 29 और 30 दिसंबर
सर्वार्थ सिद्धि योग- 2, 3, 8, 9, 14, 17, 18, 22, 23, 28 और 31 दिसंबर
अमृत सिद्धि योग- 2, 14 और 17 दिसंबर
द्विपुष्कर योग- 6 दिसंबर
त्रिपुष्कर योग- 16, 22, 27 और 31 दिसंबर

RELATED ARTICLES

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन कल

पुनीत मित्तल के निर्देशन में शाम 7 बजे बली आॅडिटोरियम में होगा शोलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन गुरुवार 12...

नाट्यकृति द प्रपोजल का नाट्य मंचन आज

लखनऊ। नगर की प्राख्यात नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेटरी ग्रान्ट वर्ष 2025-26 की...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...