back to top

यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं, सीएम योगी ने दी चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शनिवार को चेतावनी दी कि यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं। योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी के प्रवाह नियंत्रित करने के कार्य (चैनलाइजेशन) का निरीक्षण और पलिया में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान वितरण के बाद एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में पहलगाम में भारत के पर्यटकों पर आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश के लोगों की ओर से अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी ने कहा, सभ्य समाज में आतंकवाद और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। भारत सरकार का सुरक्षा, सेवा और सुशासन का मॉडल विकास, गरीब कल्याण और सभी की सुरक्षा पर आधारित है लेकिन अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति (जीरो टॉलरेंस) के तहत उसे उसी की ही भाषा में जवाब दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए योगी ने कहा, यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं। योगी ने कहा, आज कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश को माफिया, अराजकता और दंगों से मुक्त किया। उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी व्यवस्था में लाकर खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री ने पलिया और निघासन क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिया कि उन्हें इस समस्या से मुक्ति दिलाई जाएगी।

समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि उनके रहते हर समस्या का समाधान होगा भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने भी योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग की। समारोह में लखीमपुर खीरी जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

सियासी पारी का आगाज… जदयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत, संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी...

अब उत्तर प्रदेश की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित...

आज होगी शीतला सप्तमी की पूजा, भक्त लगायेंगे मां को बासी भोग

लखनऊ। बसौड़ा का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा...

भातखण्डे विश्वविद्यालय से बुजुर्गों के पास भी संगीत डिप्लोमा का मौका

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में सीनियर सिटीजन के लिए खुले द्वार लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र के लिए ही जल्दी आवेदन शुरू होने वाले...

लखनऊ में रंगोत्सव कथक, संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव

कार्यक्रम 10 मार्च को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ मेंलखनऊ। भारतीय संस्कृति, कला और नृत्य परंपराएँ सदियों से समाज में सौंदर्य, संवेदना और...

लोकगीतों की चासनी में डूबा होली मिलन समारोह

गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से होली मिलन का आयोजनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान की संस्थापक रंजना मिश्रा ने बताया कि सोमवार को वास्तुखण्ड, गोमतीनगर...

संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश देता है ‘आश्वासनम’

नाटक आश्वासनम का मंचन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह मेंलखनऊ। संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान,...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...