back to top

यह हमारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : रोहित

दुबई। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जमकर तारीफ करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 57 रन से जीत को अपनी टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करार दिया।

रोहित ने कहा, मेरा मानना है कि यह हमारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हमने जिस तरह से अपने इरादे दिखाए। जिस तरह से दूसरे ओवर में विकेट गंवाने के बाद (क्विंटन) डिकाक और सूर्या (सूर्यकुमार यादव) ने बल्लेबाजी की। जिस तरह का हमने अंत किया और फिर शानदार गेंदबाजी की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पांच विकेट पर 200 रन बनाए।

उसकी तरफ से सूर्यकुमार यादव (51) और इशान किशन (नाबाद 55) ने अर्धशतक जमाए जबकि डिकाक ने 40 और हार्दिक पंड्या ने 14 गेंदों पर नाबाद 37 रन की पारी खेली। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने 13 रन देकर चार विकेट और ट्रेंट बोल्ट ने दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए और दिल्ली को आठ विकेट पर 143 रन ही बनाने दिए।

रोहित ने कहा, हमने कभी लक्ष्य को दिमाग में नहीं बिठाया। हम अलग तरह की टीम हैं और अलग तरह से खेलते हैं। हम परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहते हैं। मैं दूसरे ओवर में आउट हो गया लेकिन डिकाक और सूर्या ने पलड़ा हमारी तरफ मोड़ दिया। हमने कभी नहीं चाहा कि उनका पलड़ा भारी रहे।

उन्होंने कहा, इशान शानदार फार्म में है और इसलिए हम चाहते थे कि वह सकारात्मक होकर खेले। उसके लिए संदेश साफ था कि वह खुद पर दबाव न बनाए। इतनी विविधतापूर्ण टीम होने से मेरे पास बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने और गेंदबाजों को रोटेट करने का विकल्प रहता है। बोल्ट चोटिल होने के कारण दो ओवर ही कर पाए लेकिन रोहित ने उनकी और बुमराह की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा, ट्रेंट अच्छा महसूस कर रहा है। अभी बड़ा मैच है और हम उसे अगले मैच के लिए फिट चाहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह दस नवंबर को मैदान पर रहेगा। रोहित ने कहा, जब आपके पास बुमराह जैसा गेंदबाज हो तो चीजें आसान बन जाती है। बुमराह और बोल्ट शानदार फार्म में हैं। उन्होंने हमारी रणनीति के अनुसार गेंदबाजी की और इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं।

मैन आफ द मैच बुमराह ने कहा, मैं विकेट लेने के बारे में नहीं सोचता। मुझे एक भूमिका दी गई है और मैं उसे अच्छी तरह से निभाने पर ध्यान देता हूं। ओस को देखते हुए शुरू में विकेट लेना महत्वपूर्ण था। मैं कभी परिणाम पर ध्यान नहीं देता। जब भी मैंने ऐसा किया, मुझे यह मुश्किल लगा। बोल्ट के साथ गेंदबाजी करने के बारे में उन्होंने कहा, मैं पहली बार ट्रेंट के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रहती है। वे कुशल गेंदबाज है। हम अलग तरह से गेंदबाजी करने और भिन्न परिस्थितियों में गेंदबाजी करने पर बात करते हैं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...