back to top

ये सरकार केवल आंकड़ों पर खिलवाड़ कर रही : अखिलेश

विशेष संवाददाता लखनऊ। नेता प्रतिपक्ष और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे एक साथी थे। ऑर्बिट बदल गई है। जब हमारे साथ थे, तो गाना गाते थे। चल संन्यासी मंदिर में…। अब एक लाइन मैंने गा दी। दूसरी आप गाएं। राजभर तुरंत बोले कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा ये लाइन नेता सदन ने इनके सामने गाया था। मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? पौधरोपण पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि ये सरकार केवल आंकड़ों पर खिलवाड़ कर रही है।

सपा मुखिया ने कहा कि आप कह रहे हैं कि आपने चावल एक्सपोर्ट किया है। लगता है, दिल्ली और लखनऊ वाले इंजन आपस में टकरा रहे हैं। महंगाई की जो बात करेगा, उसे जेल भेज दिया जाएगा। टमाटर के लिए फोर्स लगा दी। टमाटर की दुकानें लगानी पड़ीं। सपना दिखा रहे हैं कि वन ट्रिलियन इकोनॉमी का और ठेला लगाना पड़ रहा है। अखिलेश ने पूछा कि डेयरी सेक्टर के लिए क्या किया? कुछ दिन पहले पढ़ा कि प्राइवेट हाथ में डेयरी को बेचने जा रहे हैं।

भाजपा क्या जातीय जनगणना करवाएगी? जब भाजपा सरकार में नहीं होगी, तो जातीय जनगणना की बात करेगी। हमारे नेता सदन बहुत समझदार है। जब हम लोग सदन में आते हैं, तो कोई नया परिवर्तन देखने को मिलता है। कभी टेबल पर आधुनिक चीजें लग जाती हैं। उन्होंने कहा कि इधर सुना है, बहुत सुंदर गैलरी बनाई है। पहले भी निवेदन किया है कि राइट की तरफ कम देखें, लेफ्ट की तरफ ज्यादा देखें। ऐसे ही गैलरी में फोटो लगाई होगी। सरकार के साढ़े 6 साल पूरे हो गए है। चाल-चरित्र और चेहरा की दावा करते हैं। आज जो पहचान बन गई, नफरत बेरोजगार की पहचान बन गई है।

सपा मुखिया ने कहा कि पिछली बार जितने भी सवाल पूछे गए, उनका अभी तक जबाव नहीं मिला। प्रदेश को बाद में ठीक करें। पहले गोरखपुर को देखें। कोई गली ऐसी बता दें, जहां पानी न भरा हो। नेता सदन साढ़े 6 साल से मुख्यमंत्री है। जो नेता सदन अपना घर नहीं ठीक कर सकते, तो दूसरे का क्या ठीक करेंगे? किसान की आय दोगुनी कर देंगे। नेता सदन बताएं साढ़े 6 साल में नई मंडी बनाई हो। मंडी के साथ-साथ किसानों को फसल के दाम नहीं दे पा रही है।

अखिलेश ने पूछा कि उत्तर प्रदेश के नेता सदन बताएं कि अंडे का मार्केट क्या है? कितना अंडा आता है? ये जो जानें जा रही हैं… कभी गुलदार, कभी टाइगर तो कभी सांड से जानें जा रही हैं। नेता सदन जैसे सांड का नाम आते ही आप हंसने लगे हैं। लखीमपुर में 40 से ज्यादा लोगों की जान गई है। लेपर्ड आपके खेतों में घूम रहा है। टाइगर खेतों में घूम रहे हैं। अखिलेश ने सवाल किया कि कौन सा जिला है जहां सांड से जान न गई हो? उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा कि सरकार कोई नई गन खरीद रही है।

पीलीभीत टाइगर्स रिजर्व में 40 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। सरकार ट्रैक नहीं कर पा रही है। सांड तो इस सरकार का प्रिय है। जब सांड से टकराने से अधिकारी की जान चली जाए, तो आम जनता का क्या होगा। जब लॉयन सफारी नहीं बना पा रहे है तो अपने ही जिले में सांड सफारी बना लो। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कल जब मैं सदन में था, तो मैंने मोबाइल ऑन किया। अपराधी ने मेरठ में जैन परिवार में घर में घुसकर हत्या कर दी थी। क्या यही जीरो टॉलरेंस है। एनसीआरबी का आंकड़ा देखेंगे, तो क्या आंकड़ा है। मणिपुर जैसी घटना आपकी सरकार में हुई।

हमारे नेता सदन स्टार प्रचारक हैं। वह लॉ एंड ऑर्डर पर जीरो टॉलरेंस की बात कर हैं, मगर परमानेंट डीजीपी ही नहीं हैं। फुल एनकाउंटर 10 हजार हुए हैं। टांग में गोली मारी गई। एनकाउंटर में अभी तक 13 पुलिस शहीद हुए हैं। विकास दुबे कांड में 8 जवान शहीद हुए। कासगंज में चंदन गुप्ता के परिवार को नौकरी नहीं मिली है। इस तरह से नेता प्रतिपक्ष ने लगातार नेता सदन पर हमले किए।

नेता सदन योेगी आदित्यनाथ ने भी नेता प्रतिपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब कभी तंज के रूप में तो कभी व्यंग्यात्मक तरीके से दिया।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अफगानिस्तान के साथ अब ‘खुली जंग’ जारी है

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि हमारे देश का धैर्य अब जवाब दे चुका है और अब अफगानिस्तान...

एनटीटी डेटा, एरिक्सन ने निजी 5जी, ‘फिजिकल एआई’ के विस्तार के लिए मिलाया हाथ

नयी दिल्ली। कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल व्यवसाय एवं प्रौद्योगिकी सेवाओं की वैश्विक प्रदाता एनटीटी डेटा और दूरसंचार उपकरण कंपनी एरिक्सन ने उद्यमों में निजी...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...