नेपाल में तीसरे भारतीय पर्वतारोही की मौत

काठमांडू। नेपाल स्थित दुनिया के पांचवें सर्वाेच्च पर्वत शिखर पर चढ़ायी के अभियान के दौरान मकालू पर्वत शिखर से नीचे उतरते समय एक भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गयी।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले ही देश के दो पर्वतारोहियों की हिमालयी देश में मौत हो गयी थी। नेपाल पर्यटन मंत्रालय की अधिकारी मीरा आचार्य ने बताया कि 8,485 मीटर ऊंचे शिखर से नीचे उतरने के दौरान नारायण सिंह की बृहस्पतिवार रात  कैम्प 4  में मौत हो गयी।

आचार्य ने बताया

आचार्य ने बताया, भारतीय पर्वतारोही नारायण सिंह की शिखर से नीचे उतरते समय  कैम्प 4 में मौत हुई। यह कैंप मकालू पर्वत पर स्थित है। ऊंचाई से संबंधित व्याधियों के कारण पश्चिम बंगाल से दो भारतीय पर्वतारोही बिप्लब वैद्य (48) और कुंतल करार (46) की कंचनजंघा शिखर पर्वत के पास बुधवार को नेपाल में मौत हो गयी। कंचनजंघा शिखर पर्वत दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है।

कंचनजंघा पर्वत के  कैम्प-4 से लापता है

बुधवार शाम से ही चिली का एक पर्वतारोही भी कंचनजंघा पर्वत के  कैम्प-4 से लापता है। मकालू दुनिया का पांचवां सबसे ऊंची चोटी वाला पर्वत है। यह एवरेस्ट पर्वत के 19 किलोमीटर दक्षिणपूर्व महालंगूर हिमालय पर्वतमाला में नेपाल और चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के बीच सीमा पर स्थित है। मार्च से जून के अंत तक सैकड़ों पर्वतारोही दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत हिमालय की चोटी पर चढ़ाई के लिये नेपाल आते हैं।

RELATED ARTICLES

44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

PM मोदी की यूपी को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात, 44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को...

गर्मी का प्रकोप बढ़ा, तपिश और उमस से जीना मुहाल

बदायूं में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त शीतल पेय पदार्थों का सहारा बदायूं। जिले में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा...

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन गैस के रिसाव से मची भगदड़, एक की मौत

एक मरीज की मृत्यु हो गई शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर के पीछे लगे प्लांट से रविवार शाम ऑक्सीजन का रिसाव होने लगा,...

Latest Articles