back to top

इन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए चुकंदर, आइये जानते हैं इसके फायदे और नुकसान

हेल्थ न्यूज। सलाद हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं अगर आप चुकंदर के सेवन करते हैं तो शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होंगे। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक जड़ वाली सब्जी है। इसका गहरा लाल रंग न केवल इसे आकर्षक बनाता है बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्वों का भी प्रतीक है। चुकंदर हमारे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है, क्योंकि इस सुपरफूड में कई विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। लेकिन, आप इसका अधिक सेवन करेंगे तो शरीर को नुकसान भी करेगा। चुकंदर खाने के स्वास्थ्य लाभ तो आप जानते होंगे लेकिन इसके अधिक खाने के नुकसानों से अनजान हैं तो आइये जानते हैं इससे होने वाले फायदे के बारे में —–

चुकंदर खाने से होने वाले नुकसान

  • कुछ लोगों को चुकंदर से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं, जिन लोगों को इससे एलर्जी है उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • जिन लोगों को निम्न रक्तचाप की समस्या है, उन्हें भी चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे रक्तचाप और भी कम हो सकता है।
  • चुकंदर की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण इसे खाने से खांसी की समस्या हो सकती है।
  • चुकंदर रक्त शर्करा में वृद्धि का कारण बन सकता है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, मधुमेह के रोगियों को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • गुर्दे की पथरी के रोगी इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं कर सकते क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ऑक्सालेट उनकी स्थिति को और अधिक गंभीर बना सकता है।

चुकंदर खाने के फायदे

  1. चुकंदर में नाइट्रेट नामक यौगिक होते हैं, जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और उन्हें चौड़ा करता है, जिससे रक्तचाप कम होता है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए चुकंदर का सेवन बेहद फायदेमंद है।
  2. चुकंदर को दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और दिल की बीमारी के जोखिम को कम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
  3. चुकंदर कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें मौजूद फाइबर धीरे-धीरे पचता है, जिससे लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है। चुकंदर का जूस एथलीटों के लिए एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है।
  4. चुकंदर मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह मस्तिष्क के प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे संज्ञानात्मक कार्य में सुधार होता है। यह अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।
  5. चुकंदर त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।

    नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...