‘ये वह शब्द नहीं’ नारी स्वर की अभिव्यक्ति का कथा संग्रह

लेखिका डॉ. वरदा शुक्ला की पुस्तक का विमोचन
लखनऊ। ये वह शब्द नहीं नारी जीवन के उन अनछुए पहलुओं को समाज के सामने लाती है, जिन्हें अक्सर अनुपस्थित मान लिया जाता है। यह लेखनी की शक्ति से नारी स्वर की अभिव्यक्ति का कथा संग्रह है। लेखिका डॉ. वरदा शुक्ला की लिखी पुस्तक ये वह शब्द नहीं के परिचय एवं चर्चा समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रहीं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मनमीत सिंह द्वारा किया गया। डॉ. वरदा शुक्ला ने अपने चिकित्सीय अनुभवों और सामाजिक ताने-बाने को कथाओं में पिरोया है। यह पुस्तक उन नायिकाओं की आवाज है, जिनकी पीड़ा समाज के शोर में दब जाती है। यह सिर्फ़ कहानियों का संग्रह नहीं, बल्कि समाज की सोच को आईना दिखाने वाला दस्तावेज है। लेखन के प्रति अपने जुनून के बारे में डॉ. वरदा शुक्ला कहती हैं, हर इंसान का एक कार्यक्षेत्र होता है, लेकिन उसकी एक अलग हॉबी भी होती है, जो उसे सुकून देती है। मैं जो भी चीजें अपने सामने देखती हूँ, उन्हें आॅब्जर्व करती हूँ, और मेरे अंदर उन्हें शब्दों में ढालने की तीव्र इच्छा जागती है। यही कारण है कि मैंने यह पुस्तक लिखी।
ये वह शब्द नहीं” केवल एक कथा-संग्रह नहीं, बल्कि नारी जीवन के संघर्ष, समाज की सीमाओं और मानसिकता के बदलाव की गूंज है। लेखिका कहती हैं, “एक स्त्री का शरीर वे सारे उत्तर दे देता है, जो स्वर नहीं दे पाते। नि:शब्द पीड़ा और वेदना की कराह बहुत तीव्र होती है। वे घाव नहीं दिखते। वह मरी नहीं, मुक्त हो गई।

RELATED ARTICLES

राजधानी में चटक हुआ रंगों का बाजार, गुलाल व रंगों की धूम

लखनऊ। इस बार होली के त्यौहार पर बाजार में प्राकृतिक रंगो तथा गुलाल की बाहर है। राजधानी में जगह जगह पर रंगो, पिचकारी, मिठाइयों...

राजधानी में होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया…

श्री खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुनोत्सव सांवरिये पर भजन, नृत्य नाटिका, फूलों की होली खेल मनाया गया लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर...

Latest Articles