back to top

भारत में कोविड-19 के 55,839 नए मामले, 702 और मौतें हुईं

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या लगातार चौथे दिन 60,000 से नीचे रही। पिछले 24 घंटों में 55,839 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले 77 लाख से अधिक हो गए, जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या 68 लाख के पार हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 55,839 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 77,06,946 तक पहुंच गई, जबकि 702 और मौतें होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,16,616 तक पहुंच गई।

देश में कुल 68,74,518 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 89.20 प्रतिशत हो गई है, जबकि इस मामले में मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार छठे दिन आठ लाख से नीचे रही।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,15,812 है, जो कुल मामलों का 9.29 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख का आंकड़ा पार कर गई थी।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देशभर में 21 अक्टूबर तक कुल 9,86,70,363 नमूनों की जांच की गई है। बुधवार को 14,69,984 जांच हुई हैं। संक्रमण से हुई 702 नई मौतों में से 180 महाराष्ट्र में हुई हैं, जबकि कर्नाटक में 88, पश्चिम बंगाल में 64, दिल्ली में 47, छत्तीसगढ़ में 44, उत्तर प्रदेश में 41 और तमिलनाडु में 39 मौतें हुई हैं।

देश में अब तक हुई कुल 1,16,616 मौतों में से 42,633 महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 10,780, कर्नाटक में 10,696, उत्तर प्रदेश में 6,755, आंध्र प्रदेश में 6,508, पश्चिम बंगाल में 6,244, दिल्ली में 6,128, पंजाब में 4,060 और गुजरात में 3,660 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुईं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...