लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन करने वाले भक्तों का जमावड़ा मध्य रात्रि लगा रहा। महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने कहा कि फाल्गुन एकादशी पर लखनऊ महानगर के हर क्षेत्र से श्री श्याम भक्त दर्शन को बड़ी संख्या में पहुंचकर श्री श्याम निशान चढ़ाया, पुष्प गुलाब भेट दिया। भजन गायक धनंजय एवं नितेश ने भजन हारा हु बाबा तब तुम पर भरोसा हैं,.. आ गया मैं दुनिया सारी छोड़ के, लेने आ जा सिंगस कि मोड़ पर…, श्याम मारे घर ले चालु रे,पतली सी पीतांबरी में सिया मरेलो रे,,जब जब नसीब रूठा बादल गमो के छाई मुझे तुम याद आए…, भजन गायक पवन मिश्रा एवं शुभम गुप्ता ने भजन जगन्नाथ चकानन निला चलवा रे तू ना संभले तो हमें कौन संभाले…, हम भीड़ नहीं है बाबा हम दीवाने हैं तुम्हारे, तुम खाटू से भी ज्यादा रहते हो दिल में हमारे…,फागण का नजारा है आई है खाटू से चिट्ठियां श्याम बाबा ने बुलाया…,आयो फागण मेलो, बाबो मारै हेलो,खाटू धाम चालो, भगतां नै संग लेलो…,गुलदस्ता पेश किया।
10 कुंटल गुलाल, 5 कुंटल पुष्प से खेलेंगे होली
कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल बताया कि 4 मार्च को होली को उत्सव बड़ी धूमधाम से मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा जिसमें श्री श्याम परिवार द्वारा श्याम भक्तों के लिए 10 कुंतल गुलाल एवं पांच कुंतल फुल व्यवस्था की गई है तो वही प्रसाद में भुजिया एवं ठंडाई का वितरण किया जाएगा।
3 मार्च में बंद रहेगा श्री श्याम मंदिर
अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि चंद्र ग्रहण लगने के कारण मंदिर के कपाट सुबह 8 बजे सायं 8 बजे तक बंद रहेंगे वहीं सायं 8 बजे बाद दर्शन के लिए खुलेंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री रूपेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, राधे मोहन अग्रवाल, सुधीश गर्ग, विजय अग्रवाल करिश्मा, अनिल गुप्ता, पंकज मिश्रा,सहित बड़ी संख्या श्याम भक्त उपस्थित रहें।





