back to top

हिन्दू धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं: प्रियंका गांधी

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी ने भगवा धारण किया है, जो हिन्दू धर्म का चिन्ह है। उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है। प्रियंका ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि वह बदला लेंगे, उस बयान पर पुलिस प्रशासन कायम है। इस देश के इतिहास में शायद पहली बार एक मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी के वस्त्र धारण किए हैं। भगवा धारण किया है। यह भगवा आपका नहीं है। ए भगवा हिन्दुस्तान की धार्मिक आध्यात्मिक परंपरा का है। हिन्दू धर्म का चिन्ह है। उस धर्म को धारण करके … उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है।

प्रियंका ने कहा, ये कृष्ण भगवान का देश है जो करूणा के प्रतीक हैं। भगवान राम करूणा के प्रतीक हैं। शिव जी की बारात में सब नाचते हैं। इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला, रंज इन चीजों की जगह नहीं है। जैसे कृष्ण ने अर्जुन को प्रवचन दिया। महाभारत के युद्घ में जब वो महान योद्घा युद्ध के मैदान में खड़े थे। रंज और बदले की बात नहीं की। उन्होंने करूणा और सत्य की बात उभारी।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज सुबह हमारी तरफ से राज्यपाल को एक चिट्ठी भेजी गई है। कुछ दिनों से हम सब और पूरा प्रदेश देख रहा है कि प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस द्वारा कई जगह अराजकता फैलाई गई है। उन्होंने ये कदम उठाए हैं जिनका कोई न्यायिक आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया की खबरों और आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक 5500 लोग हिरासत में हैं और 1100 लोग गिरफ्तार हुए हैं। अनाधिकारिक रूप से ए संख्या इससे काफी ज्यादा है। कई मामले गुमनाम के नाम हुए हैं। लोगों को पीटा जा रहा है, मारा जा रहा है। पुलिस और प्रशासन गलत काम कर रहे हैं। पुलिस ने तोडफ़ोड़ की है। पुलिस ने एक महिला को घेरकर पीटा है। इनके वीडियो हैं। अपनी सुरक्षा को लेकर किए गस सवाल पर प्रियंका ने कहा, मेरी सुरक्षा का सवाल एक बड़ा सवाल नहीं है। ए छोटा सवाल है, जिस पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है। आज हम प्रदेश की आम जनता की सुरक्षा का सवाल उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...