back to top

भाजपा से बड़ी गुंडागर्दी वाली पार्टी कोई और नहीं हो सकती : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा गुंडागर्दी वाली सबसे बड़ी पार्टी है और पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने के बाद लड्डू खा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी नहीं हो सकते। अखिलेश ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम प्रधान समाजवादी पार्टी के ही चुने गए थे लेकिन भाजपा ने जिस तरह से जनादेश का अपमान करते हुए प्रशासन की मदद से गुंडागर्दी करके जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव जीते उसकी लोकतंत्र में कहीं और मिसाल नहीं मिलती। उन्होंने कहा,  भाजपा से बड़ी गुंडागर्दी वाली पार्टी कोई और हो नहीं सकती। प्रशासन का साथ लेकर गुंडागर्दी करके भाजपा ने एक नई परिभाषा तय की है।इटावा के एसपी (सिटी) मोबाइल पर बात करते हुए खुद कह रहे हैं कि भाजपा के जिला अध्यक्ष, विधायक और कार्यकर्ता बम और पथराव करके कानून व्यवस्था खराब कर रहे हैं।

 

सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा कर लड्डू खाए जा रहे हैं। खुशी मनाई जा रही है। यह योगी नहीं हो सकते। मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं, यह योगी नहीं हैं। अगर कोई योगी होता तो जनता को दुख नहीं देता।
गोरखपुर में पंचायत चुनाव में प्रशासन पर भाजपा प्रत्याशियों की मदद करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा मुख्यमंत्री जी गुंडागर्दी का प्रयोग पहले अपने यहां करते हैं और फिर उसे उत्तर प्रदेश में हर जगह लागू कर देते हैं।

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, लोकतंत्र में इतनी गुंडागर्दी की कोई कल्पना नहीं कर सकता था। प्रशासन ने गुंडागर्दी का इंतजाम किया। हमारी बहनों के साथ क्या दुर्व्यवहार हुआ, उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था। जो लोग समाज को अच्छे रास्ते पर ले जाने का सपना दिखा रहे थे, उन्होंने सिर्फ चुनाव जीतने के लिए बहनों के साथ कैसा बर्ताव किया। अखिलेश ने किसानों की हालत का जिक्र करते हुए कहा क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव के भाजपा के संकल्प पत्र में योगी जी की तस्वीर नहीं थी इसलिए उन्होंने इसे कूड़ेदान में फेंक दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा यह बताए कि आखिर उसने अपने वादे को निभाने के लिए कौन सा रोड मैप तैयार किया था।

 

अखिलेश ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी से गठबंधन की संभावना संबंधी सवाल पर कोई सीधा जवाब न देते हुए कहा कि सपा की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा दलों को अपने साथ ले ले। उनकी पार्टी सभी छोटे दलों को साथ लेने का प्रयास करेगी। इस मौके पर आगरा के एत्मादपुर से बसपा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा से बसपा के प्रत्याशी कुंवर चंद्र अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। अखिलेश ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...