back to top

जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम…

संगीतमय सुंदरकांड पाठ के बाद धनंजय मित्तल ने सुनाए भजन

लखनऊ। डालीगंज स्थित माधव मन्दिर 63वे वार्षिकोत्सव क्रम तृतीय दिन संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जिनसे पुजारी लालता प्रसाद ने श्री हनुमान की पूजन अर्चना बिहारी लाल साहू, भूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, धनश्याम अग्रवाल, श्याम जी साहू, राकेश साहू ने करने के उपरांत संगीतमय सुंदरकांड का पाठ पंडित पंकज द्वारा किया गया जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पाठ किया।
सूफी भजन गायक धनंजय मित्तल ग्रुप ने भजन श्रीकृष्ण गोविंद हरि मुरारी…, जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम…, राधा रमणा मेरे…, श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन… भजनो को सुनकर भक्तो को भाव विभोर कर दिया।
भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण पर भक्तो से मिलने के लिए निकलेंगे और भक्तो ने भी दिल खोलकर सुनेरी झड़ूकर फूलो की वर्षा के साथ इत्र के छिड़काव कर जगन्नाथ रथ का स्वागत करेगे।
भगवान जगन्नाथ महाआरती के समय उज्जैन की तर्ज पर डमरू बजाकर उद्घोष किया जाएगा फिर भगवान जगन्नाथ, माई सुभद्रा, भाई बलदेव को 56प्रकार के भोग लगाकर रथ पर विराजमान करके रथ की रस्सी खींचकर श्रीयात्रा शुभारंभ किया जाएगा । आजमगढ़ का विश्व प्रसिद्ध धोबिया नृत्य रथ यात्रा में प्रस्तुत करेगे। गायक दीपक सिंह के मधुर गीतों पर भक्त नाचते गाते रथ यात्रा में दिखाई देगे। रथ पर विराजे राधा कृष्ण, हनुमान सबको आकर्षित करेगे, नासिक ढोल रथ यात्रा में सबके आगे बजाते हुए उसके पीछे वानर सेवा के जय श्री राम के जयकारे लगा हुए दिखाई देगे ।
वही प्रसाद में जामुन, मीठे चावल, बूंदी प्रसाद भोग सभी भक्तों को वितरित किया जाएगा। उपाध्यक्ष गोविंद साहू ने बताया कि रथ यात्रा में सम्मिलित कार्यकर्ता नो प्लास्टिक यूस पर करेगे जागरूकता करते हुए दिखाई देगे।
यात्रा में 15फीट हनुमान रथ यात्रा की फटाका लहराएगा। उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता व ओमकार जयसवाल बताया कि इस बार लाइव प्रसारण फेजबुक पेज पर लाइव किया जाएगा। वही राकेश साहू ने बताया कि मोबाइल के शौकीन फोटोग्राफर ने जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की यादगार झलकियां अपने मोबाइल में कैद करेंगे। इस अवसर पर अनुराग साहू,दिनेश अग्रवाल, ओमकार जायसवाल, श्याम जी साहू, भारत भूषण गुप्ता, माया आनंद, मनोज साहू, राकेश साहू, गोविंद साहू, माया आनन्द उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

गणेश चतुर्थी 14 को, विधि-विधान से घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

लखनऊ। भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देवता और विघ्नों का नाश करने वाला माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की...

संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं आज रखेंगी पिठोरी अमावस्या व्रत

लखनऊ। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से माताएं कई तरह के व्रत और धार्मिक अनुष्ठान करती हैं। पिठोरी...

लड्डू गोपाल की छठी आज, मंदिरों व घरों में होगी पूजा

लखनऊ। बुधवार 9 सितंबर को कृष्ण की छठी मनाई जाएगी। छठी के दिन शहर के मंदिरों व घरों में कान्हा की विशेष पूजा अर्चना...

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

दान का पहला अधिकार जरूरतमंद परिवार की मदद करना : विहसंत सागर जी महाराज

  लखनऊ। आशियाना जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के अंतर्गत पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने आज प्रवचन में दान के महत्व...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...