back to top

दर्शकों का स्वागत करने को तैयार हैं लखनऊ के सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को फिर से खोलने की अनुमति मिलने के बाद राज्य का मनोरंजन उद्योग दर्शकों को लुभाने की तैयारियों में जुट गया है।

सरकार ने 15 अक्टूबर से सशर्त सिनेमाघरों, नाटकघरों और मल्टीप्लेक्स को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन प्रांतीय राजधानी में इन्हें शुक्रवार 16 अक्टूबर को फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है ताकि सप्ताहांत पर दर्शकों को लुभाया जा सके।

गोमती नगर के वेव मल्टीप्लेक्स के सहायक प्रबंधक ऋषि मिश्रा ने भाषा को बताया, मल्टीप्लेक्स के सभी 35 कर्मचारियों और प्रबंधक स्तर के अधिकारियों की बुधवार से ही कोविड-19 जांच की जा रही है। संक्रमण मुक्त कर्मचारी ही काम पर आएंगे। प्रत्एक शो के बाद सिनेमाघरास्क्रीन को सेनिटाइज किया जाएगा।

सभी कर्मचारियों के लिए मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य होगा। शहर के लालबाग इलाके में स्थित नावेल्टी सिनेमा के प्रबंधक राजेश टंडन ने बताया, हम अपना दो स्क्रीन का थिएटर 16 अक्टूबर से शुरू करेंगे। कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच आज हुई है और रिपोर्ट कल तक आएगी। इस दौरान हम ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा देंगे।

वहीं एक अन्य सिनेमाघर शुभम के प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने बताया, सभी कर्मचारियों की कोविड-19 जांच की जा रही है, उसके बाद दो दिन तैयारियों में लगेगा। हम 16 अक्टूबर से शो शुरू करेंगे। सिनेमाघरों आदि को खोलने की अनुमति देने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरुप मंगलवार को राज्य में निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को सभी मंडलायुक्तों, अपर पुलिस महानिदेशक जोन, सभी पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज, सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, लखनऊ और गौतमबुद्घनगर के पुलिस आयुक्त को दिशा-निर्देश जारी किया था। शासनादेश में हिदायत दी गई है कि दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 और भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं के तहत कार्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...